उपनल कर्मचारियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल, कोर्ट के आदेश का पालन करने की मांग उठाई

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में कार्यरत उपनल संविदा कर्मचारियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों की मांग है कि प्रदेश…

Strike

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में कार्यरत उपनल संविदा कर्मचारियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों की मांग है कि प्रदेश सरकार जल्द से जल्द कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए कर्मचारियों का नियमितीकरण तथा समान काम पर समान वेतन लागू करें।

कर्मचारियों का कहना है जब तक मांगों पर अमल नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा। बताते चलें कि प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से देहरादून पहुंचे उपनल कर्मचारी सोमवार देर रात भी परेड ग्राउंड में धरने पर बैठे रहे।

जानकारी के अनुसार उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बेनर तले शुरू हुए इस आंदोलन से अब अनेक सरकारी विभाग प्रभावित होने लगे हैं। उपनल कर्मचारियों का कहना प्रदेश में कर्मचारी हितों की अनदेखी की जा रही है।

हाईकोर्ट के वर्ष 2018 के आदेश के बाद भी कर्मचारियों को न तो नियमित किया गया न ही उन्हें समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी वर्तमान तक कर्मचारियों को कोई लाभ नहीं दिया गया है।