अपडेट— 11 बजे तक 15.08 प्रतिशत ने डाले वोट,अल्मोड़ा सीट पर 20.25 प्रतिशत हुआ है मतदान

उत्तराखण्ड विधानसभा के लिए मतदान आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गया। पांचवी​ विधानसभा के लिए मतदान आज शाम 6 बजे संपन्न हो जाएगा।…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

उत्तराखण्ड विधानसभा के लिए मतदान आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गया। पांचवी​ विधानसभा के लिए मतदान आज शाम 6 बजे संपन्न हो जाएगा। वही 10 मार्च को मतगणना होगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


अल्मोड़ा में भी मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो गया था। और पहले एक घंटे में 4.30 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था तो पहले 3 घंटे यानि सुबह 11 बजे तक जिले में 15.08 प्रतिशत लोग मतदान कर चुके थे। वही अल्मोड़ा विधानसभा सीट पर सुबह दस बजे तक 20.25 प्रतिशत मतदान हुआ है।


जानकारी के मु​ताबिक सुबह 11 बजे तक जिले मे 15.08 फीसदी मतदान हुआ था। सबसे कम सल्ट विधानसभा सीट पर 11.84 फीसदी,अल्मोड़ा विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 20.25 फीसदी,द्वाराहाट विधानसभा सीट में 10.65 फीसदी,रानीखेत विधानसभा सीट पर 18.34 फीसदी,सोमेश्वर विधानसभा सीट पर 17.61 फीसदी और जागेश्वर विधानसभा सीट पर 11.77 फीसदी मतदान सुबह 11 बजे तक हो चुका था।

अगर पहले 1 घंटे के आकंड़ो की बात करे तो पहले एक घंटे में द्वाराहाट विधानसभा में 4.08 प्रतिशत,सल्ट विधानसभा में 3.88 प्रतिशत,रानीखेत विधानसभा में 4.08 प्रतिशत,सोमेश्वर विधानसभा में 4.44 प्रतिशत,अल्मोड़ा विधानसभा में 5.14 प्रतिशत और जागेश्वर विधानसभा में 4.17 प्रतिशत मतदान हुआ था।


मतदान से जुड़ी खबरें हम आप तक पहुंचाते रहेगें। कृपया देखते रहे www.uttranews.com
अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है और आपके पास वोटर कार्ड नहीं है तो भी आप वोट डाल सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने पहचान के 12 प्रमाण को मान्यता दी है। इनमें से कोई भी प्रमाण दिखाने पर आप मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।
इन दस्तावेजों से कर सकते हैं मतदान
-आधार कार्ड
–मनरेगा जॉब कार्ड
-बैंक-डाकघरों से जारी फोटोयुक्त पासबुक
–श्रम मंत्रालय की ओर से जारी स्वासथ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (smart card)
-ड्राइविंग लाइसेंस
-पैन कार्ड
–एनपीआर के तहत आरजीआई की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड
-भारतीय पासपोर्ट
–फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
-केंद्र, राज्य, लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड की ओर से अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त पहचान पत्र
–सांसदों, विधायकों को जारी किए गए सरकारी (government)पहचान पत्र
-सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी(UDIED) कार्ड