UP: सिपाही ने पहले ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ 4 साल तक बनाएं संबंध फिर सिपाही पर हुई FIR तो संदिग्ध हालत में हुई मौत

यूपी के भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र में एक महिला ने सिपाही पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। महिला…

n6653633901747975848525beef3b7fcc3862824eabf862ffa332f22331e37adab19c5cd7d45205a4638cdd

यूपी के भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र में एक महिला ने सिपाही पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने 19 मई को FIR भी दर्ज की। इसके कुछ दिन बाद सिपाही सत्येंद्र गौड़ की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।


इस मामले की शुरुआत 4 साल पहले हुई थी जब एक ब्यूटी पार्लर संचालिका घरेलू विवाद की शिकायत लेकर सुरियावां थाने क्षेत्र में आई थी। वहां तैनात सिपाही सत्येंद्र गौड़ ने मदद के बहाने महिला से दोस्ती की। खुद को कुंवारा बताकर उसने महिला को शादी का भरोसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए।


यह सिलसिला सालों तक चलता रहा। बाद में महिला को पता चला कि सिपाही पहले से शादीशुदा है। जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो सिपाही ने उसे जान से मारने की धमकी दी। सिपाही का हाल ही में तबादला जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली में हो गया। महिला ने शिकायत की तो जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई।


एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि महिला ने साक्ष्य भी दिए थे, जिसमें फोटो और वीडियो शामिल थे, जांच में आरोप सही पाए गए। एफआईआर के बाद सिपाही की मौत हो गई। आशंका है कि उसने जहर खाया। बीएचयू में पोस्टमार्टम हुआ है। रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी।