UP: इटावा में ब्यूटी पार्लर से 2 घंटे देर से लौटी दुल्हन तो दूल्हे के पिता को आ गया हार्ट अटैक, जाने क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के इटावा शहर में एक शादी उस समय कैंसिल हो गए जब ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन अचानक गायब हो गई। शादी समारोह एक…

n6624506951746064070517dd7d3e378b40b84a8f9acaf870e854a9877867d373e694f5a6b3680040cad75f

उत्तर प्रदेश के इटावा शहर में एक शादी उस समय कैंसिल हो गए जब ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन अचानक गायब हो गई।

शादी समारोह एक मैरिज होम में हो रहा था। दूल्हा सज धज कर वहां पहुंच गया था और लोग दावत में खाना खाने की तैयारी भी कर रहे थे और बैंड बाजा भी बज रहा था लेकिन जैसे ही दुल्हन के देर तक नहीं लौटने की खबर फैली तो पूरा माहौल ही बदल गया।


बताया जा रहा है कि करीब 1000 से ज्यादा मेहमान वहां मौजूद थे और फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। बैंड और कैटरिंग और हलवाई ने भी पूछा की क्या शादी कैंसिल हो गई है।

ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन काफी देर तक नहीं लौटी तो पुलिस को भी सूचना दी गई कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और जांच शुरू की।


करीब दो घंटे बाद दुल्हन लौट आई लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। इसी दौरान दूल्हे के पिता को हार्ट अटैक आ गया, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।


दुल्हन के पिता ने कोतवाली में शिकायत भी दर्ज की। जिसमें दहेज की मांग के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

कैटरिंग कर रहे सत्येंद्र जैन ने बताया कि 1200 लोगों के लिए खाना तैयार था लेकिन किसी का मन नहीं लगा। बैंड, आर्केस्ट्रा भी लौट गए और किसी भी कारीगर को अब तक मेहनताना भी नहीं मिला।