Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

चाचा ने अपनी ही नाबालिग भतीजी का किया बलात्कार, जाने पूरा मामला

सरसंड थाना क्षेत्र के बहेलिया गांव से एक बेहद शर्मसार करने वाली और रिश्तो को तार-तार करने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा…

सरसंड थाना क्षेत्र के बहेलिया गांव से एक बेहद शर्मसार करने वाली और रिश्तो को तार-तार करने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक चाचा ने अपने भतीजी का बलात्कार किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इस घटना को लेकर पीड़िता की मां ने थाने में जाकर चाचा के खिलाफ एफआईआर की गयी है। घटना मंगलवार रात की है।


बताया जा रहा है कि उसका देवर रात में घर पर आया और उसकी बच्ची उसी के साथ सो रही थी। उसका देवर उसे उठाकर अपने साथ अपने घर ले गया और फिर आरोपी ने उसे अपने मवेशी घर में ले जाकर दुष्कर्म किया।

पीड़िता की मां का कहना है कि मेरी नौ वर्षीय पुत्री चलने व बोलने में असमर्थ है। जब मेरी की नींद खुली तो वह अपनी पुत्री को नहीं देखकर उसकी खोजबीन शुरू कर दी।
खोजबीन करने के दौरान उसने देखा कि उसका देवर बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा है।

बेटी जख्मी हालत में थी उसके शोर मचाने और चिल्लाने पर उसका देवर वहां से भाग गया और वह अपने पुत्री को लेकर थाने आ गई।


इधर थाने में किसी महिला पदाधिकारी के नहीं होने पर पुलिस ने उसे फर्द बयान के लिये बथनाहा थाना भेज दिया। इसके बाद थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडे के नेतृत्व में सशस्त्र बलों ने आरोपी को छापेमारी कर उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी।