shishu-mandir

उमा ​तीज सुंदरी, उमा तीज मलिका विजेता महिलाओं को किया सीएम धामी ने सम्मानित

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
Screenshot-5

31c9ed24f7267845aba3cc5ce75ad1a8

new-modern
gyan-vigyan

देहरादून, 9 अगस्त 2021
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरांचल महिला एसोसिएशन ने आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उमा तीज सुंदरी, उमा तीज मलिका विजेता महिलाओं को सम्मानित किया। 

उत्तरांचल महिला एसोसिएशन द्वारा कोविड टीकाकरण जागरूकता के लिए जीवन के लिए वैक्सीन है जरूरी स्लोगन प्रतियोगिता कराई गई थी। सीएम धामी ने इस प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया।

उमा तीज सुंदरी के रूप में स्वाति चौहान, आरती शर्मा और अर्चना सिंघल को जबकि तीज मलिका के लिए पुष्पा भल्ला, सारिका जायसवाल और अलका अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोविड टीकाकरण के लिए प्रदेश में जन जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। प्रदेश में तेजी से टीकाकरण अभियान भी चल रहा है। राज्य में 55 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है। 

कहा कि उत्तरांचल महिला एसोसिएशन द्वारा स्लोगन एवं विभिन्न माध्यमों से टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करने के अच्छे प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर उत्तरांचल महिला एसोसिएशन की अध्यक्ष साधना शर्मा, सचिव नीलिमा गर्ग, कल्पना जोशी, स्वाति, अर्चना सिंघल, आरती शर्मा, अलका अग्रवाल मौजूद थे।