Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

UKSSSC Paper Leak: बिना पढ़े सरकारी नौकरी करना चाहता था खालिद, 2 साल से दे रहा था एग्जाम लेकिन घर पर नहीं मिली कोई किताब

यूकेएसएसएससी परीक्षा लीक प्रकरण के मास्टमाइंड सुल्तानपुर निवासी खालिद के घर में सर्च वारंट लेकर पहुंची एसआईटी टीम ने विभिन्न दस्तावेज खंगाले। तलाशी में सीट…

यूकेएसएसएससी परीक्षा लीक प्रकरण के मास्टमाइंड सुल्तानपुर निवासी खालिद के घर में सर्च वारंट लेकर पहुंची एसआईटी टीम ने विभिन्न दस्तावेज खंगाले। तलाशी में सीट को घर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित कोई किताब भी नहीं मिली।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

हालांकि बीते दो वर्षों से उसके द्वारा 9 प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन करने के बारे में जानकारी प्राप्त हुई जिसमें से पांच परीक्षाओं में वह शामिल नहीं हुआ। शेष चार परीक्षाओं में उसके नंबर कम थे। उसने कुछ ऐसी परीक्षाओं के लिए भी आवेदन किया जिनकी शैक्षिक अहर्ताएं वह पूरी नहीं करता था। इससे साफ है कि उसकी बिना पढ़ाई किए नौकरी पाने की मंशा थी।


बीते 21 सितंबर को यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा में खालिद ने बहादराबाद हरिद्वार स्थित एक परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल ले नकल करने के साथ पेपर लीक किया था। इसके बाद पुलिस ने नकल विरोधी कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और एसआईटी गठित की। एसआईटी बिंदुवार सभी साक्ष्यों को एकत्र करने में जुटी है।


पुलिस ने खालिद और उसकी बहनों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। बुधवार को फिर से एक जांच के दौरान घर की तलाशी ली गई। जांच में पता चला कि 2023 से 2025 के बीच उसने कुल 9 प्रतियोगिकी परीक्षाओं के लिए आवेदन किया एसआईटी अब बिना शैक्षिक अहर्ताओं को पूरी करने वाली परीक्षाओं के आवेदन करने के पीछे उसकी मंशा को जानने में लगी है।


एसआईटी प्रभारी जया बलोनी ने बताया कि अभी इसमें कुछ कहना उचित नहीं है। साक्ष्य जुटाने के लिए मामले की गहनता से जांच की जा रही है।