अल्मोड़ा 29 अगस्त 2021- उत्तराखण्ड क्रांति दल की पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा हवालबाग पहुंची।
हवालबाग मे कोसी, बिमोला, खूट क्षेत्रों में सभा और जनसम्पर्क करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विगत साढे चार सालों में पूरी तरह विफल भाजपा सरकार चुनावी वर्ष में घोषणाओं और शिलान्यासों का पिटारा खोल रही है।
और भ्रष्टाचार से कमायें धन से बूथ मजबूत करने के नाम पर भ्रष्टाचार को गांव -गांव तक पहुचा रहे है। दूसरी ओर सरकार को घेरने मे नाकाम तथा आपस मे ही उलझी रही कांग्रेस परिवर्तन यात्रा निकालकर जनता को गुमराह कर रही है जबकि पिछले 21 वर्षो मे ये साबित हो चुका है कि जनता ने दो -दो बार सत्ता में परिवर्तन कर ये देख लिया है।
इन दोनों दलो के शासन मे पहाड़ के विकास की दिशा दशा मे कोई परिवर्तन नही हो रहा है ।
ये दोनों दल केवल आपस मे सत्ता परिवर्तन अवश्य कर लेते है परन्तु पहाड़ के युवाओ को रोजगार देने पहाड़ की शिक्षा स्वास्थ्य सुविधाओ को सुधारने के स्थान पर ये सुविधाएं उत्तर प्रदेश के समय से भी ज्यादा बद्तर हो गयी है।
कहा कि इस बार सत्ता परिवर्तन के रूप में उत्तराखण्ड क्रांति दल ही एक मात्र विकल्प है। पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा में जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, केन्द्रीय उपाध्यक्ष ब्रहमानंद डालाकोटी, विधानसभा प्रभारी अल्मोड़ा व सोमेश्वर भानु प्रकाश जोशी, जिला महामन्त्री दिनेश जोशी, उपाध्यक्ष प्रमोद जोशी, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष हरीश जोशी, पूर्व केन्द्रीय सचिव गिरीशनाथ गोस्वामी, नगर अध्यक्ष पंकज चन्याल, राजेंद्र प्रसाद, गजेन्द्र लोहिया, सुनील कुमार आर्या, दिनेश लाल, सुरेश आर्या, रोहित चन्द्र, दीपक राम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।


