shishu-mandir

त्यौहारों पर कोरोना की मार, केवल रावण के पुतले के साथ आयोजित होगा अल्मोड़ा का दश​हरा महोत्सव, नही होगें जगराते, पढ़े पूरी खबर

Newsdesk Uttranews
5 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पूरे विश्व में उथल पुथल है। इस वायरस से दुनिया भर के लगभग 180 से अधिक देशों में जन जीवन को हिला कर रख दिया है। इसकी मार तीज त्यौहारों पर भी पड़ रही है। अल्मोड़ा का दशहरा महोत्सव भी इस बार रावण के पुतले के साथ रस्म अदायगी के तौर पर मनाया जायेगा।

saraswati-bal-vidya-niketan

अल्मोड़ा में जिला प्रशासन की दुर्गा समितियों के पदाधिकारियो के साथ आयोजित बैठक में इस बार इस कोरोना महामारी के कारण रस्म अदायगी के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी सदर सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि दुर्गा महोत्सव एवं दशहरा महोत्सव 2020 के आयोजन के संबध में बैठक आयोजित हुई।

उक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि​ इस वर्ष कोविड-19 के चलते कोई भी दुर्गा समिति देवी के जगराते आयोजित नहीं करेगी। दुर्गा की मूर्ति भी छोटे स्वरूप में बनाई जायेगी। और केवल पूजा-अर्चना करायी जायेगी औैर इसमें भी समितियों के सदस्यों ही भाग ले सकेंगे। और बाहरी व्यक्तियों/दर्शकों की उपस्थिति की अनुमति नही दी जायेगी। बैठक में विभिन्न दुर्गा समितियों के पदाधिकारियों ने भी अपनी ओर से प्रशासन को आश्वस्त किया कि कोविड-19 से सम्बन्धित जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन किया जायेगा।


उप जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्गा महोत्सव के दौरान किसी भी दशा में ध्वनि विस्तारक यन्त्रों का प्रयोग न किया जाये। उन्होने बताया कि दुर्गा समितियों के द्वारा अपने-अपने मूर्ति निर्माण स्थल से निर्धारित मार्ग से होते हुए ही मूर्ति विसर्जन स्थल क्वारब में 30-30 मिनट के अन्तराल पर मूर्तियों का विसर्जन किया जायेगा। बतायया कि वं बाजार क्षेत्र में मूर्तियों की परिक्रमा/जुलूस नही निकलेगा।


मूर्ति विसर्जन हेतु के लिये रूट और समय भी निर्धारित कर दिया गये है। दशहरे के दिन लक्ष्मेश्वर दुर्गा समिति की मूर्ति के विर्सजन के लिये प्रातः 10ः30 बजे से गैस गोदाम रोड-लोअर माल रोड-करबला होकर क्वारब जायेगी। इसके 30 मिनट बाद पातालदेवी दुर्गा समिति प्रातः 11ः00 बजे गैस गोदाम रोड-लोअर माल रोड-करबला रूट से होकर क्वारब जायेगी। इसके बाद ढूंगाधारा दुर्गा समिति प्रातः 11ः30 बजे आयकर भवन-फलसीमा-धारानौला-करबला होकर क्वारब जायेगी।

गंगोला मोहल्ला समिति अपराह्न 12ः00 बजे थाना बाजार-आर्मी गेट-करबला होते हुए क्वारब जायेगी। लाला बाजार समिति अपरान्ह् 12ः30 बज होटल शिखर-टैक्सी स्टेण्ड-लोअर माल रोड-करबला होते हुए क्वारब जायेग। राजपुरा समिति अपराह्न 1ः00 बजे धारानौला रोड से होते हुए क्वारब को जायेगी। हचौघानपाटा समिति अपराह्न 1ः30 बजे करबला होते हुए क्वारब को जायेगी। धारानौला समिति अपराह्न 2ः00 बजे करबला होते हुए क्वारब को प्रस्थान करेगी। आफिसर्स कालोनी समिति अपराह्न 2ः30 बजे करबला से क्वारब को प्रस्थान करेगी। इन्द्रा कालोनी समिति अपराह्न 3ः00 बजे करबला से क्वारब को प्रस्थान करेगी।


बैठक में रामलीला समितियों के पदाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में कोरोना महामारी के दृष्टिगत किसी भी समिति (कर्नाटकखोला/नन्दादेवी को छोड़कर) रामलीला का आयोजन नही होगा। पूजा-अर्चना से सम्बन्धित कार्य ही समिति के सदस्यों द्वारा कोविड-19 से सम्बन्धित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सम्पन्न कराया जायेगा। कर्नाटक खोला में वर्चुअल रामलीला एवं नन्दादेवी में मात्र नवमी के दिन 2ः30 घण्टे की रामलीला का आयोजन बिना दर्शकों के आयोजित होगी और इसका लाइव प्रसारण कमेटी अपने स्तर से करेगी।


बैठक में दशहरा महोत्सव महोत्सव समिति द्वारा अवगत कराया गया कि इस वर्ष कोविड-19 के दृष्टिगत सूक्ष्म रूप से अल्मोड़ा का दशहरा महोत्सव का आयोजन होगा। और इस बार केवल नन्दादेवी रामलीला कमेटी द्वारा पुतला दहन स्थल पर ही एक रावण का पुतला निर्मित किया जायेगा तथा अन्य किसी भी रामलीला समिति द्वारा कोई पुतला निर्माण नहीं किया जायेगा।। इस वर्ष कोविड-19 के चलते पुतला दहन कार्यक्रम टैक्सी स्टैण्ड, अल्मोड़ा के सामने रिक्त मैदान पर समय सायं 06ः00 बजे किया जायेगा। तथा पुतला दहन के दिवस पर राम डोला के साथ 50 पदाधिकारियों द्वारा ही जुलूस में प्रतिभाग किया जायेगा। इस वर्ष पुतला दहन के दौरान आतिशबाजी नहीं होगी। और पुतला दहन स्थल पर दशहरा समिति के पदाधिकारियों के अतिरिक्त अन्य बाहरी व्यक्तियों/दर्शकों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

देश, विदेश और उत्तराखण्ड की खबरों से अपडेट रहने के लिये कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें।