बीच बाजार में दो कारों में लगी भीषण आग, भगत सिंह चौक पर मची अफरा-तफरी, जलकर खाक हुए वाहन

हरिद्वार के भगत सिंह चौक पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब मोटर वर्कशॉप के सामने खड़ी दो कारों में अचानक आग लग…

हरिद्वार के भगत सिंह चौक पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब मोटर वर्कशॉप के सामने खड़ी दो कारों में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने के कुछ ही मिनटों में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और तेजी से आग बुझाने का काम शुरू किया। फायर स्टेशन ऑफिसर बीरबल सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह 7:24 बजे घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद फायर यूनिट तुरंत रवाना हो गई।

मौके पर पहुंचकर टीम ने पाया कि आग काफी विकराल रूप ले चुकी है और दोनों गाड़ियां जल रही हैं। टीम ने आग को आसपास फैलने से रोका और कुछ ही देर में उस पर नियंत्रण पा लिया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि गर्मियों के मौसम में ऐसी घटनाएं बढ़ जाती हैं और उनकी टीम लगातार लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा उपायों को अपनाने के लिए जागरूक करती है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272