त्रिलोचन जोशी बने अल्मोड़ा कांग्रेस के जिला संगठन महामंत्री

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

पूर्व सभासद त्रिलोचन जोशी को अल्मोड़ा कांग्रेस के जिला संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गयी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की सस्तुति पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने उन्हे यह जिम्मेदारी सौंपी है। त्रिलोचन जोशी कांग्रेस पार्टी के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रांतीय सचिव, कांग्रेस काॅमी एकता कमेटी के जिलाध्यक्ष , बागेश्वर जनपद के कांग्रेस संगठन प्रभारी सहित नगर काँग्रेस, युवक काँग्रेस, एनएसयूआई में विभिन्न पदों पर रहे है।जोशी इस समय प्रांतीय उधोग व्यापार मण्डल के जिला समन्वयक की जिम्मेदारी भी निभा रहे है।

कांग्रेस नेता त्रिलोचन जोशी नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के पूर्व सभासद रहे है। इस दौरान वह निकाय सभासद महासंघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही बीस सूत्रीय कार्यक्रम एंव क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष के दायित्वधारी भी रहे है। वह स्वतंत्र पत्रकार के तौर पर भी जाने जाते है। जोशी अल्मोड़ा शहर के कई सामाजिक एंव धार्मिक संगठनों से भी जुड़े हुये हैं। 2018 के निकाय चुनाव में त्रिलोचन ने कांग्रेस निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था और अपने प्रदर्शन से लोगो को चैंका दिया था। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले त्रिलोचन अपने साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए थे।


त्रिलोचन जोशी को जिला संगठन महामंत्री बनाए जाने पर कांग्रेसजनों ने खुशी जताई है। जोशी को जिम्मेदारी मिलने पर उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुँजवाल, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, हवालबाग ब्लाॅक की प्रमुख बबीता भाकुनी, पूर्व प्रमुख रमेश भाकुनी, भैसियाछाना प्रमुख खूशबू पाण्डेय, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, पीसीसी सदस्य गोपाल चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष ( संगठन ) मथुरादत्त जोशी, नगराध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पूर्व नगराध्यक्ष आनन्द सिंह बगडवाल, कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,नवनियक्त महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, प्रदेश महामंत्री एड. केवल सती, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, प्रदेश महिला सचिव लता तिवारी,रजनी टम्टा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सनवाल, कांग्रेस जिला महासचिव गीता महरा, लीला जोशी, गीता पाण्डेय, पूर्व महिला प्रदेश महामंत्री पुष्पा सती, सभासद सचिन आर्या, सभासद राजेन्द्र तिवारी, सभासद तरन्नुम बी, पूर्व सभासद कमल पन्त, पूर्व सभासद जीवननाथ वर्मा, पूर्व सभासद घनानन्द जोशी, पूर्व सभासद हेम तिवारी, पूर्व सभासद मुकेश नेगी, पूर्व सभासद किशन लाल, प्रकाश रावत, पूर्व युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, हेम चन्द्र जोशी, नमित जोशी, सुनील कर्नाटक, पंकज वर्मा, अल्पसंख्यक प्रदेश महामंत्री अमन अंसारी, युकां जिलाध्यक्ष आशीष कुमार, युकां विधानसभा अध्यक्ष विपुल कार्की, एन एस यू आई अध्यक्ष पवन महरा, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की, बाला रावत, मनोज वर्मा, रोहित रौतेला, संजय दुर्गापाल, नगर उपाध्यक्ष महेश आर्या, अम्बीराम, ब्लाँक अध्यक्ष हवालबाग देवेन्द्र बिष्ट, ब्लाँक अध्यक्ष भैसियाछाना पूरन सुप्याल आदि ने खुशियां जताई है।