Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने नैनीताल के नवांगतुक SSP का किया स्वाग

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बहुउद्देश्यीय भवन के पुलिस कार्यालय में प्रहलाद नारायण मीणा (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल से मुलाकात कर पुष्प गुच्छ…

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बहुउद्देश्यीय भवन के पुलिस कार्यालय में प्रहलाद नारायण मीणा (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल से मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

प्रतिनिधि मण्डल द्वारा शहर की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि वह पुलिस प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर कानून व्यवस्था को बनाये रखने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगें।
मुख्य समस्याओं में नशे के बढ़ते प्रचलन, यातायात व्यवस्था दुरूस्त, स्कूल समय पर लगने वाले जाम, कुछ वाइन शॉप के आस-पास खुले में मादक पदार्थो का सेवन, सार्वजनिक स्थानों में नव-युवाओं द्वारा अभद्रता, रात्रि गश्त बढाने, फड़-फेरी लगाने वालों का सत्यापन, स्कूली बच्चों में नशे के प्रचलन, देह व्यापार जैसी बढ़ती गम्भीर समस्या से अवगत कराते हुए कार्यवाही करने हेतु कहा गया।

एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी सदस्यों की समस्या को गम्भीरता से सुनने के उपरान्त उपस्थित सभी को भरोसा दिलाया कि पुलिस द्वारा उक्त समस्याओं के निराकरण हेतु उचित कदम उठाये जायेंगें। पुलिस जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।

कानून व्यवस्था को दुरूस्त बनाये रखने एवं जनता के हित में पुलिस द्वारा सख्ती भी की जायेगी। आप सभी का सहयोग आवश्यक है।

स्कूली बच्चों में नशे के बढ़ते प्रचलन में एसएसपी ने कहा कि बच्चों पर पाबन्दी लगाने की बजाय उन्हें जागरूक करने की आवश्यकता है। पुलिस लगातार नियमों एव कानून का पालन करा रही है। अभिभावक बच्चों को अच्छी परवरिश, उनकी गतिविधियों में ध्यान देते हुए, उनसे लगातार संवाद करना होगा। पुलिस द्वारा स्कूल-कालेजों में जाकर जागरूकता अभियान चलायें जायेगे।

कार्यक्रम में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता , जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे , जिला महामंत्री महिला ऊर्वशी बोरा , युवा जिलाध्यक्ष सौरभ भट्ट , युवक जिला महामंत्री मधुकर बनैला ,प्रदेश मंत्री रूपेंद्र नागर , महानगर महामंत्री मनोज जायसवाल, अध्यक्ष मोटाहल्दू संदीप पांडे , ग्रामीण इकाई प्रभारी पवन जोशी, युवा नगर अध्यक्ष पवन वर्मा , हितेंद्र, रेनु टंडन, अतुल आदि उपस्थित रहे।