आज का राशिफल : मेष राशि से मीन राशि तक के जातकों का कैसा रहेगा आज का दिन , देखिए

मेष दैनिक राशिफल : आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना…

मेष दैनिक राशिफल : आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

वृषभ:आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

मिथुन: आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।आपका स्वास्थ्य आज के दिन ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होने की संभावना है। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

कर्क : आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा फैसला आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह: आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो उसमें व्यवधान आएगा। परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं। पुत्र और भाई से मतभेद बढ़ सकता है।आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है।

कन्या:आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आज आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। वाणी पर संयम रखें।

तुला : आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा। आज आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया कार्य पार्टनरशिप में शुरू कर सकते हैं। पत्नी बच्चों के साथ आज आपका समय अच्छा बीतने वाला है।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा। नौकरी आदि का प्रयास कर रहे हैं, तो आज सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में माता-पिता की सेहत में लाभ होगा। आज कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें।आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई नया वाहन,भवन या मकान आदि खरीद सकते हैं। नए कार्य के विषय में सोच रहे हैं, तो वह कार्य आज शुरू होगा। मित्रों और संबंधियों से लाभ प्राप्त होगा।

मकर: आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के कारण आर्थिक स्थिति से आपको जूझना पड़ेगा। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा रिस्क आज न लें। अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार में न दें। व्यापार में घाटा हो सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। पत्नी से अनबन हो सकती है।

कुंभ:आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज कोर्ट कचहरी आदि के विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रच सकते हैं। कोई बड़ा निवेश आज व्यापार में न करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। वाणी में संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

मीन: आपके लिए अच्छा होगा। आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। रिश्तेदारों और मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आज किसी धार्मिक आयोजन में परिवार सहित सम्मिलित हो सकते हैं।