निर्दलीय प्रत्याशी रहे त्रिलोचन ने व्यापारियों का जताया आभार

लोगों की समस्याओं को लेकर हर कदम साख रहने का किया वादा अल्मोड़ा:- अल्मोड़ा नगर पालिका परिषद चुनाव में निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी त्रिलोचन जोशी ने…

लोगों की समस्याओं को लेकर हर कदम साख रहने का किया वादा

IMG 20181127 WA0022

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा:- अल्मोड़ा नगर पालिका परिषद चुनाव में निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी त्रिलोचन जोशी ने आज सांय अल्मोड़ा बाजार का भ्रमण कर नगर की जनता एंव नगर के व्यापारियों का चुनाव में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। भ्रमण में जोशी ने कहा कि नगर के विकास के लिए वह हर समय संघर्ष के लिए तत्पर हैं। साथ ही साथ नगर के व्यापारियों की हितों की रक्षा के लिए वह हमेशा साथ निभायेंगे। उन्होने कहा कि नगर की समस्याओं के निराकरण के लिए जनता के समर्थन से शीघ्र ही एक मंच का गठन कर जिला एंव नगर प्रशासन से निराकरण करायेंगे। जोशी के साथ पूर्व दर्जा राज्यमंत्री स्तर एड. केवल सती, पूर्व के सी डी एफ अध्यक्ष अमरनाथ रावत , मॊ. नईम , पूर्व प्रधानाचार्य हेम चन्द्र जोशी, पूर्व सॆनिक घनानन्द जोशी, पूर्व खाध निरीक्षक त्रिभुवन पन्त, पूर्व राज्य कर्मचारी नेता जीवन चन्द्र तिवारी, पूर्व अपर निदेशक डा. वी के पाण्डेय, पूर्व सभासद कमल पन्त, पंकज वर्मा, मनोज सनवाल , सुनील कर्नाटक, दानिश खान, फहीम खान, अमित मल्होत्रा, नमित जोशी, हर्षवर्धन जोशी, कपिल मल्होत्रा, किशन राणा, भावेश पाण्डेय, कंचन शॆली, नरेन्द्र कुमार, मंयक जोशी, कुन्दन शॆली, प्रकाश लाल आदि थे।

IMG 20181127 WA0018