उत्तराखंडअभी अभीअल्मोड़ानैनीताल

मां दुर्गा के नाम पर समर्पित है यह शहर , जानिए इन शहरों के बारे में

IMG 20231019 112340

खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now

नवरात्रि के अवसर पर देशभर में मां दुर्गा के भक्त देवी की पूजा अर्चना करते हैं ,साथ ही नौ दिन उपवास कर दुर्गा अष्टमी , महानवमी को कन्या पूजन करते हैं। शहरो में कई मंदिर और सिद्ध शक्तिपीठ भी है, जिनके दर्शन के लिए भक्त जाते है। जानिए उन शहरो के बारे में जिनके नाम माता दुर्गा के नाम पर रखें गए है।

नैनीताल : देवभूमि उत्तराखंड का खूबसूरत पर्यटन स्थल नैनीताल का नाम मां दुर्गा के नाम पर रखा गया। मां दुर्गा का एक स्वरूप माता नैना देवी के नाम पर है। यहां माता सती की आंख गिरी थी, जिस कारण शक्तिपीठ को नैना देवी शक्तिपीठ कहा जाता है और शहर को नैनीताल नाम दिया गया। जिसको मां नयना देवी के नाम से जाना है। यहां देश विदेशो से घूमने आने वाले पर्यटक मां नयना देवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते है।

दिल्ली : भारत की राजधानी दिल्ली का नाम भी देवी मां के नाम पर ही रखा गया है। दिल्ली के एक हिस्से को योगिनीपुर भी कहा जाता था। योगिनी मां योगमाया का एक नाम है। दिल्ली के महरौली क्षेत्र में योगमाया मंदिर भी स्थित है, इस कारण इसे योगिनीपुर के नाम से जाना जाता था।

मुंबई : यूं तो मुंबई बेहद प्रसिद्ध है, इसे सपनों का शहर भी कहा जाता है। मुंबई शहर का नाम देवी मुंबी के नाम पर नाम पड़ा। यहां जावेरी बाजार में माता मुंबा या अंबा का प्रसिद्ध मंदिर भी स्थित है।

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ का नाम माता चंडी देवी के नाम पर है। इस शहर में मां चंडी का प्रसिद्ध मंदिर भी स्थित है, जहां दूर दराज से भक्त आते हैं। पटना: बिहार की राजधानी पटना का नाम भी देवी सती के नाम पर है। पटना में देवी पाटन शक्तिपीठ विद्यमान है, जहां माता सती की दाहिनी जांघ गिरी थी। इस कारण इस शहर को पटना नाम दिया गया।

Related posts

ब्रेकिंग- पुलिस हत्यारोपी विकास vikas dube आया पुलिस की गिरफ्त में

Newsdesk Uttranews

अयान मुखर्जी ने बताया क्यों, उन्हें रणबीर कपूर के साथ काम करना अच्छा लगता है

Newsdesk Uttranews

Almora- पत्रकार प्रकाश भट्ट ने की यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण

Newsdesk Uttranews