Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

यह ₹20 की पानी की बोतल आपकी कार को बना देगी आग का गोला, भूल कर भी ना करें यह गलती

क्या आपने कभी सुना है कि पानी की वजह से आग लग सकती है। पर आज हम आपको बताते हैं कि पानी की बोतल भी…

क्या आपने कभी सुना है कि पानी की वजह से आग लग सकती है। पर आज हम आपको बताते हैं कि पानी की बोतल भी आग पकड़ सकती है। क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी कार में रखी पानी की बोतल भी आग का कारण बन सकती है?

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


यह एक असामान्य लेकिन संभव घटना है आप सोच रहे होंगे यह कैसे हो सकता है। आपको बता दे की कर में रखें पानी की बोतल लेंस की तरह काम करती है।

सूर्य की किरणें इस पर केंद्रित होती है जिससे जलनशील पदार्थ में आग लग सकती है आईए जानते हैं इसके बारे में


लेंस प्रभाव (आवर्धन प्रभाव):


यदि पानी की बोतल पारदर्शी प्लास्टिक से बनी है और उसमें साफ पानी भरा है तो सूर्य की किरणे उस पर केंद्रित हो जाती हैं।जैसे आवर्धक लेंस करता है। जब यह संकेन्द्रित किरण किसी ज्वलनशील पदार्थ जैसे कार सीट का कपड़ा, कागज, प्लास्टिक आदि पर पड़ती है, तो तापमान इतना बढ़ सकता है कि आग लग सकती है।


इस घटना से कैसे बचें?


ऐसी घटनाओं से बचना चाहिए यह बहुत आसान है वरना दुर्घटना भी हो सकती है
पानी की पारदर्शी बोतल को सीधे धूप में न रखें।
बोतल को किसी कपड़े या अखबार से ढकें।
बोतल को कार की सीट या डैशबोर्ड पर रखने के बजाय, उसे डोर होल्डर में रखें, जहां उस पर सीधी धूप न पड़े।
अपनी कार को धूप की बजाय छाया में पार्क करने का प्रयास करें।
खुली पार्किंग की अपेक्षा अंडरकवर पार्किंग बेहतर है।