बड़ी खबर : ये 3 कारण, जिनके कारण हुआ होगा CDS का हेलीकॉप्टर क्रैश

आज उत्तराखंड समेत देश भर के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। आज दोपहर में खबर आई को देश के पहले CDS बिपिन रावत…

आज उत्तराखंड समेत देश भर के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। आज दोपहर में खबर आई को देश के पहले CDS बिपिन रावत हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हादसे का शिकार हुए है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

CDS बिपिन रावत जिस हेलीकॉप्टर में सवार थे, वह MI17V5 हेलीकॉप्टर था। इस हेलीकॉप्टर को सेना का सबसे भरोसेमंद हेलीकॉप्टर माना जाता है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि ये हेलीकॉप्टर कैसे इस दुर्घटना का शिकार हो गया।


भरोसेमंद हेलीकॉप्टर माना जाता है MI17V5


रक्षा मामलों के विशेषज्ञ बताते हैं कि MI17V5 हेलीकॉप्टर नवीन तकनीक से लैस है। सेना को इसकी तकनीक पर पूरा भरोसा रहता है। लेकिन आज जो हादसा हुआ है यह सभी को चौंकाने वाला है।


इन कारणों से हो सकता है हादसा


इस हेलीकॉप्टर हादसे के कारणों को लेकर सेना के द्वारा या रक्षा मंत्रालय के द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी नही दी गयी है। लेकिन अमर उजाला की खबर के अनुसार एयर कोमोडोर बीएस सिवाच ने बताया बहुत बड़ी घटना है।

इस हेलीकॉप्टर को उड़ाने के लिए बहुत ही दक्ष पायलट, क्रू मेंबर का चयन होता है। इस हादसे का कारण तकनीकी फाल्ट, खराब मौसम या बड़े पक्षी का टकराना हो सकता है। हालांकि अभी यह प्रारंभिक कारण है विस्तृत जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा।