युवक का अचानक ट्रेन से फिसल गया पैर और दिल्ली में हुई मौत जा रहा था अपने गांव 6 महीने पहले ही हुई थी शादी

हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव सैना निवासी 28 वर्षीय तरुण सिरोही की दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पैर फिसलने से…

हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव सैना निवासी 28 वर्षीय तरुण सिरोही की दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पैर फिसलने से मौत हो गई। युवक की मौत के बाद उसके परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सभी जगह कोहराम मच गया। गांव निवासी तरुण सिरोही दिल्ली में नौकरी करता था उसके करीब 6 महीने पहले शादी हुई थी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बताया जा रहा है कि रोजमर्रा की तरह वह शनिवार को गांव लौटने के लिए आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ रहा था तभी अचानक ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली जिससे तरुण को झटका लग गया और उसका पैर फिसल गया और वह गिर गया। ट्रेन से गिरने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को उनका शव घर आया तो पत्नी समेत अन्य लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। गमगीन माहौल में परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।