सांप को मुंह में पकड़ कर युवक कर रहा था खतरनाक स्टंट फिर अगले ही पल हुआ कुछ ऐसा कि हुई दर्दनाक मौत

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले से एक परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक लड़के की मौत हो गई जो अपने मुंह में सांप…

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले से एक परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक लड़के की मौत हो गई जो अपने मुंह में सांप को लटका कर स्टंट कर रहा था। यह सुनने में काफी अविश्वसनीय भी लग रहा है लेकिन जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें आप देख सकते हैं कि लड़के ने मुंह के अंदर सांप का सिर और बाहर उसका शरीर लटकता हुआ दिखाया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बताया जा रहा है कि यह लड़का 20 साल का था और इसका नाम शिवराज था। वीडियो से पता चलता है कि लड़का स्टंट करने की कोशिश कर रहा है और सांप को मुंह में लटका कर हाथ भी जोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

उसके पास खड़ा एक और लड़का अपने मोबाइल फोन से यह पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। वीडियो क्लिप में लड़के के सामने एक व्यक्ति ने शूट भी किया जिसे वीडियो में नहीं दिखाया गया है। वीडियो की शुरुआत काफी परेशान करने वाली है। इसमें सड़क के बीच में खड़े एक छोटे लड़के ने अपने मुंह में सांप को दबाया है। यह सांप कोबरा है। शुरुआत में ऐसा लगता है कि लड़का सांप के हमले से मदद मांग रहा है।

हालांकि, कुछ ही देर बाद, लड़का हाथ जोड़ता हुआ दिखाई देता है, जबकि एक व्यक्ति स्थानीय भाषा में बात करता हुआ सुनाई देता है। फिर लड़का हाथ जोड़ता है, मानो कोई इशारा कर रहा हो। इसी बीच पूरी घटना मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड हो जाती है। यह वीडियो काफी खतरनाक है।

लड़का अपनी हिम्मत दिखाने के लिए अपने बालों में उंगलियां भी फेरता है। वीडियो के अंत में लड़का दोनों हाथ जोड़कर नमस्कार करता है लेकिन सांप तक भी उसके मुंह में लटका हुआ होता है।

हालांकि रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि स्टंट करने के दौरान सांप ने लड़के को काट लिया था और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी। यह घटना बताती है कि सोशल मीडिया पर अपने फॉलोवर्स को बढ़ाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं और यह चीजे कभी-कभी जानलेवा साबित होती है।