Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

स्कूल में सो रहा था छात्र तभी कमरा बंद करके चले गए शिक्षक, बीएसए ने प्रिंसिपल को किया सस्पेंड

यूपी के अंबेडकर नगर में स्कूल कमरे में छात्र को बंद करके चले जाने पर काफी हंगामा हो गया।अभिभावकों ने इस पर आक्रोश जताया। अकबरपुर…

यूपी के अंबेडकर नगर में स्कूल कमरे में छात्र को बंद करके चले जाने पर काफी हंगामा हो गया।अभिभावकों ने इस पर आक्रोश जताया। अकबरपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर में कक्षा 2 का छात्र शिवम स्कूल के कमरे में 3 घंटे तक बंद रहा। छुट्टी के समय शिक्षक उसे कमरे में सोता छोड़ कर चले गए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


छात्र की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने परिवार को सूचना दी। सूचना पाकर परिवार वाले स्कूल पहुंचे और फिर बवाल काटा। इसके बाद बच्चे को स्कूल से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि इस मामले की जानकारी होने के बाद बीएसए ऐक्शन में आ गए। बीएसए ने मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।


सिकंदरपुर के नटहिया बस्ती निवासी राजेश कुमार का पुत्र शिवम गुरुवार को स्कूल गया था। दोपहर 12:30 बजे छुट्टी के बाद वह कमरे में सो गया। शिक्षकों ने बिना जांच किए कमरे में ताला लगा दिया जब शिवम घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।


करीब 3 घंटे बाद जब शिवम नींद से जागा तो वह खिड़की से रोते हुए चिल्लाने लगा। आसपास के लोगों ने परिजनों को इस बारे में सूचना दी। ग्रामीणों और परिजनों के पहुंचने पर काफी हंगामा हुआ। इसके बाद ताला खोलकर बच्चें को निकाला गया। घटना के बाद प्रधानाध्यापक दयाराम राजभर को निलंबित कर दिया गया।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने निलंबन की पुष्टि की है। यह इस तरह की दूसरी घटना है। पिछले महीने प्राथमिक विद्यालय कजपुरा में भी एक छात्र को कमरे में बंद कर दिया गया था। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उसे निकाला गया था।