थाने में केरोसिन डालकर बेटे ने अपनी मां को जलाया जिंदा, 70% तक झुलसी, वीडियो में चीखते हुए नजर आई महिला

अलीगढ़ खैर थाना परिसर में एक महिला को उसी के बेटे ने केरोसिन डालकर आग लगा दी। महिला करीब 5 मिनट तक झूलसती रही। पुलिस…

अलीगढ़ खैर थाना परिसर में एक महिला को उसी के बेटे ने केरोसिन डालकर आग लगा दी। महिला करीब 5 मिनट तक झूलसती रही। पुलिस कर्मियों ने मिट्टी आदि डालकर आग को बुझाया। महिला 70% तक झुलस गई है।उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत होने पर उसे जेएन मेडिकल कॉलेज सेंटर में रेफर कर दिया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

खैर क्षेत्र अधिकारी का कहना है कि महिला को आग लगाने के तत्काल बाद उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसके बेटे से पूछताछ की जा रही है। सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया गया।

पति की मौत के बाद मायके रह रही थी महिला

पुलिस ने बताया इगलास क्षेत्र के मोहकमपुर निवासी हेमलता की शादी खैर क्षेत्र के गांव दरकन की नगरिया में हुई थी। उसके पति राज बहादुर सिंह की कई वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी है इसके बाद महिला अपने मायके चली गई थी लेकिन कुछ माह पहले फिर से ससुराल में आकर रहने लगी।

महिला ने जेठ-देवर पर लगाया छेड़छाड़ का मुकदमा

इस दौरान जेठ और देवर ने उसे घर में रहने से मना किया तो महिला ने उन पर छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस ने हस्तक्षेप किया जिसके बाद महिला अपने बेटे गौरव के साथ ससुराल के मकान के एक हिस्से में रहने लगी।

गौरव ने लगा दी अपनी मां को आग

इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग इसे खाली कराने पर अड़े थे। इसी को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। थाने में दो दिन वार्ता चल रही थीं। मंगलवार को भी दोनों पक्षों में बात हो रही थीं। तभी गौरव ने अपनी मां को आग लगा दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।