शराब के नशे में बेटे और पिता का हुआ झगड़ा फिर बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से किए कई वार

उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर के मोहनपुर नंबर एक में पिता और बेटे के बीच विवाद हो गया और यह बात इतनी ज्यादा बढ़…

उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर के मोहनपुर नंबर एक में पिता और बेटे के बीच विवाद हो गया और यह बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि शराब के नशे में बेटे ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए।

रात मोहनपुर नंबर एक निवासी गुरपद विश्वास का अपने मझले बेटे कन्हई विश्वास से झगड़ा हो गया था।
आवेश में आकर गुरपद ने कन्हई पर कुल्हाड़ी से वार किया था।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


इसके बाद बेटे ने कुल्हाड़ी छीन कर गुरुपद के पीठ और सिर पर भी वार किया। इसके बाद घायल को गदरपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को अब हिरासत में ले लिया है।