Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया दो जनवरी से शुरू

प्रदेश के विभिन्न जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया दो जनवरी से शुरू…

प्रदेश के विभिन्न जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया दो जनवरी से शुरू होंगे। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया, प्रदेश के सभी जिलों में मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण किया गया था, जिसके बाद वहां नए पद बने थे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


उन्होंने बताया कि इन पर नियुक्ति के लिए नियमावली में बदलाव करना जरूरी था। पिछली कैबिनेट में आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली में संशोधन किया गया, जिससे इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हुआ। इसके बाद विभाग ने भर्ती लिए 18 और 23 दिसंबर को शासनादेश जारी कर दिए थे।


पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन दो जनवरी 2025 की सुबह 10 बजे से 31 जनवरी शाम पांच बजे तक किए जा सकते हैं। आवेदन wecd.uk.gov.in और www.wecduk.in पोर्टल पर किया जा सकता है।