Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

कोरोना से लड़ने की ताकत छुपी है आपकी रसोई में, एक चुटकी में बढ़ेगी इम्यूनिटी

कोरोना वायरस जिसने कुछ साल पहले दुनिया को थाम दिया था। अब एक बार फिर चुपचाप लौटने लगा है। बीते कुछ महीनों में इसके नए…

कोरोना वायरस जिसने कुछ साल पहले दुनिया को थाम दिया था। अब एक बार फिर चुपचाप लौटने लगा है। बीते कुछ महीनों में इसके नए मामले सामने आए हैं। और चिंता की बात ये है कि कुछ लोगों की जान भी चली गई है। ऐसे में सबसे जरूरी सवाल यही है कि किसे सबसे ज्यादा खतरा है और कैसे इस खतरे से खुद को बचाया जा सकता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

दरअसल ये वायरस उन लोगों को ज्यादा चपेट में लेता है जिनकी इम्यूनिटी यानी रोगों से लड़ने की ताकत कम है। खासकर ऐसे लोग जो पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे हों। जैसे डायबिटीज। दिल की बीमारी। या फेफड़ों की दिक्कत। इन्हें थोड़ा सा भी वायरस लग जाए तो जल्दी बिगड़ने लगता है।

अब अगर इससे बचना है तो सबसे पहला काम है अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करना। इसके लिए आपको बहुत दूर जाने की जरूरत नहीं। आपके अपने किचन में ही बहुत कुछ रखा है जो आपकी रक्षा कर सकता है।

कोरोनाकाल में काढ़ा खूब चर्चा में रहा। और आज भी वो उतना ही असरदार है। तुलसी। सौंठ। काली मिर्च और दालचीनी को मिलाकर पाउडर बना लीजिए। इसे पानी में उबालिए। फिर छान कर उसमें थोड़ा नींबू और शहद मिला दीजिए। इससे न सिर्फ इसका स्वाद अच्छा हो जाएगा बल्कि शरीर को अंदर से गर्मी भी मिलेगी। सर्दियों में ये और भी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। हां। ध्यान रहे कि इसे हद से ज्यादा न पिएं।

इसके अलावा हल्दी भी बेहद असरदार है। इसे सब्जी में या गर्म दूध के साथ लिया जा सकता है। लहसुन को खाली पेट चबाना भी शरीर की ताकत को बढ़ाता है और इंफेक्शन से बचाव करता है। अदरक की चाय पीना भी गले और सांस की नली के लिए अच्छा रहता है।

लेकिन अगर फिर भी बुखार। खांसी। सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण दिखाई दें तो देर न करें। तुरंत डॉक्टर से मिलें। ये वायरस कब तेज हो जाए। इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।

नोट। यह खबर सिर्फ जानकारी के लिए है। किसी भी इलाज या उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।