पिता की उम्र का था प्रेमी, 3 माह की गर्भवती थी गुड़िया फिर हुआ ऐसा हाल कि देख कर कांप गया हर कोई

मथुरा के बरसाना क्षेत्र से प्रेमी के संग गई विवाहिता का शव तीन दिन बाद जैत थाना क्षेत्र में स्थित एक कुएं में मिला। पहचान…

DocScanner 29 Apr 2025 12 53 pm

मथुरा के बरसाना क्षेत्र से प्रेमी के संग गई विवाहिता का शव तीन दिन बाद जैत थाना क्षेत्र में स्थित एक कुएं में मिला। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया सोमवार को परिजनों ने विवाहिता की पहचान की। परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।


बरसाना थाना क्षेत्र के गांव बिजवारी निवासी तोताराम का कहना है कि उनके पुत्र भूदेव की शादी गुड़िया से हुई थी। गुड़िया की उम्र 20 वर्ष की थी। इसके बाद 24 अप्रैल 2025 को वह अचानक लापता हो गई।

उसके बारे में पता न चलने पर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। बेटी के लापता होने से सूचना पर राय के गांव अडुआ निवासी पिता वीरेंद्र सिंह भी बेटी के ससुराल पहुंचे।


26 अप्रैल को उन्हें पता चला की गुड़िया अपने जीजा रामकिशन के दोस्त विनोद(52) के साथ बाइक पर चली गई।उन्होंने पुलिस की मदद से आस-पास लेकर सीसी टीवी फुटेज से विवाहिता को ले जाने वाले की पहचान की।

पुलिस ने विवाहिता को ले जाने वाले को गिरफ्तार भी कर लिया और पूछताछ की। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और उन्होंने जैंत के चौमुहां स्थित आम्रपाली के सामने कुएं में मिले विवाहिता के शव की पहचान गुड़िया के रूप में की।


सीओ आलोक सिंह का कहना है कि विवाहिता के पिता ने शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद विनोद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। अभी तक की जांच में स्पष्ट हुआ है कि गुड़िया अपने प्रेमी विनोद के साथ रहना चाहती थी।

जबकि प्रेमी पहले से शादीशुदा था और वह अपने साथ नहीं रख सकता था। इसी कारण उसने विवाहिता की हत्या की।


विवाहिता के पिता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 3 साल पहले उन्होंने भूदेव के साथ गुड़िया की शादी कर दी थी। वह तीन माह की गर्भवती भी थी। विनोद ने गुड़िया का ही नहीं बल्कि उसके शिशु की भी हत्या की।


विवाहिता के हत्या आरोपी प्रेमी ने कुएं के पास जो मुंह के तीन लोगों की फोटो भी डाल दिए जिससे पुलिस गुमराह हो सके और शक उस पर न जाए।


पुलिस के अनुसार मौके पर मिले फोटो के बारे में जानकारी की तो पता चला कि एक व्यक्ति रेलवे में कर्मचारी है, दूसरा मानसिक रूप से अस्वस्थ है। इसके बारे में पुलिस ने छानबीन भी की। हत्यारोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए ऐसा किया था।