दुर्लभ है 2024 का पहला सूर्य ग्रहण ! यह 2017 की तुलना में काफी बड़ा है, दो दशक बाद देखने को मिलेगा ऐसा नजारा

8 अप्रैल यानी आज साल का पहला सूर्य ग्रहण है। यह सूर्य ग्रहण दुनिया भर में नजर आएगा। इस खगोलीय घटना का साक्षी बनने के…

8 अप्रैल यानी आज साल का पहला सूर्य ग्रहण है। यह सूर्य ग्रहण दुनिया भर में नजर आएगा। इस खगोलीय घटना का साक्षी बनने के लिए खगोलशास्त्री पूरी तरह से तैयार हैं। बता दें कि 2024 की यह पहली खगोलीय घटना है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में सूर्यग्रहण का नजारा देखने को नहीं मिलेगा। क्योंकि सूर्य ग्रहण के भारत उसके मार्ग क्षेत्र में नहीं है।बता दें कि यह सूर्य ग्रहण खास है क्योंकि 2017 में आखिरी सूर्य ग्रहण हुआ था। नासा के अनुसार आने वाला सूर्य ग्रहण 2017 की तुलना में काफी बड़ा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

यह अमेरिका में अधिक दिखाई देगा। वही बफेलो, न्यूयॉर्क, क्लीवलैंड व डलास अमेरिका में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। यह शहर पूर्ण सूर्य ग्रहण के समय चंद्रमा के केंद्र में होंगे।, यह सूर्य ग्रहण दुर्लभ होने के कारण काफी विशेष है। इस तरह का सूर्य ग्रहण अब दो दशक बाद ही देखने को मिलेगा, अमेरिका में इस खगोलीय घटना को लेकर लोग काफी उत्साहित है।

इस दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सूर्य ग्रहण को देखते समय खास ध्यान देने को कहा है। उनके अनुसार सूर्य ग्रहण को देखते समय आंखों पर चश्मा लगाकर रखें, इससे सूर्य ग्रहण का प्रभाव आंखों पर नहीं दिखेगा।