shishu-mandir

Almora:दोसाद जलागम के क्षमता निर्माण चरण की प्रथम बैठक का हुआ आयोजन

Smriti Nigam
3 Min Read

ग्रामीण समाज कल्याण समिति ग्रास अल्मोड़ा ने दोसाद जलागम द्वाराहाट नाबार्ड के जलागम विकास निधि (ॅक्थ्) के अन्र्तगत जिला विकास प्रबन्धक गिरीष चन्द्र जोषी (नाबार्ड) अल्मोड़ा की अध्यक्षता में दोसाद जलागम के क्षमता निर्माण चरण (ब्ठच्) की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमे ग्राम प्रधान वन पंचायत सरपंच, अन्य विभागो के अधिकारी, कर्मचारी समुदाय के महिलाए, पुरूष, स्वयं सहायता समूह के सदस्य उपस्थित थे। ग्रास संस्था के अध्यक्ष गोपाल सिंह चैहान ने अपने सम्बोधन में उपस्थित, अधिकारियों, ग्राम प्रधानो, सरपंच उपस्थित जन समुदाय का स्वागत करते हुए दोसाद जलागम की रूपरेखा पर प्रकाष डाला।

new-modern
gyan-vigyan

नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक गिरीष पन्त ने अपने सम्बोधन में जल समुदाय, ग्राम प्रधानों, सरपंचो को जलागम विकास निधि (ॅक्थ्) की शर्तो का पालन करने तथा दोसाद जलागम के अन्र्तगत चार चरणो में क्रियान्वयन की रूप रेखा पर प्रकाष डाला। अपने सम्बोधन मे, सर्वप्रथम चार दिन का श्रमदान एवं (ॅक्थ्) के क्षेत्र या जलागम क्षेत्र मे जल समुदाय के प्रत्येक ग्राम से एक-एक सदस्य को शैक्षिक भ्रमण मे धसपड़ जलागम धौलादेवी में भ्रमण हेतु भेजने का निर्देष ग्रास संस्था के निदेषक को दिया प्रथम चरण क्षमता निर्माण में 100 हे0 भौगोलिक क्षेत्र में (ब्ठच्) चरण प्रारम्भ होगा श्रमिको को 16ः योगदान श्रमदान के रूप मे नकद या वस्तु रूप मे देना होगा। 900 हे0 में दूसरे चरण मे कार्य करने की योजना तभी बनेगी जब ब्ठच् चरण सफलता पूर्वक क्रियन्वित होगा। ग्राम जलागम समिति गठित होगी जिसमे 9 सदस्य को चयन प्रत्येक ग्राम से किया जायेगा।

saraswati-bal-vidya-niketan

ग्राम चिललगांव के सदस्यो द्वारा श्रमदान के रूप मे हैण्डपम्प, नौला, रास्ते मे झाड़ी कटान, कपतोई, कुल्लू गधेरा तक 4 दिन तक किया गया। ग्राम मासर अनु0 जाति क्षेत्र के सदस्यों ने ढोली नौला की सफाई, रास्तो की सफाई की गई। मासर गाँव का नौलाा, छब्बीसा मे मल्ला नौला, नालियों के रास्तों मे झाड़ियो की सफाई भी चार दिन तक की गई।

इस बैठक मे सरपंच हरीष सिंह भण्डरगांव, खीम सिंह सतीनौगांव, लीला देवी चिललगांव, राम सिंह स्यालसुना, हेमा देवी छब्बीसा, कमलेष भट्ट उभ्याड़ी, विनोद आर्या सकुनी, दया देवी मासर आदि। ग्राम प्रधान भीम देव स्यालसूना, भावना सती सतीनोगांव, दिनेष कुमार छब्बीसा, नवीन भण्डारी भण्डरगांव, प्रमोद चन्द्र जोषी मेल्टा, लता बिष्ट सकुनी आदि उपस्थित थे। सभी सरपंचो ग्राम प्रधानो ने ग्राम पंचायतो वन पंचायतों मे दोसाद जलागम विकास मे श्रमदान एवं सहयोग देने की सहमति दी।

दिनांक 15.03.2024 को ग्राम धसपड़ धौलादेवी में जलागम परियोजना के सदस्यो का शैक्षिक भ्रमण करवाया। विभिन्न गतिविधियो निर्माण कार्यो एल0डी0पी0 टैक, वृक्षारोपण, नर्सरी, महिला समूह, सोलर पम्पिग सभी उत्पादन की कार्यøमों को महिला प्रेरक माधवी देवी ग्राम प्रधान दिनेष चन्द्र पाण्डे, ग्रामीण समाज कल्याण के निदेषक भूपेन्द्र चैहान, हरीष पाठक ने सहयोग किया।

इन कार्यक्रमों का संचालन भूपेन्द्र चैहान निदेषक द्वारा किया गया।