2 साल की बेटी को घूमाने ले गया पिता लेकिन कभी नहीं लौटा घर, मां करती रही इंतजार फिर 17 साल बाद कुछ यूं हुई मुलाकात

आयरलैंड के कॉर्क की विक्टोरिया ओ लियरी (Victoria O’Leary) ने साऊदी अरब के एक नागरिक से शादी की थी और उनकी एक बेटी भी हुई…

Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

आयरलैंड के कॉर्क की विक्टोरिया ओ लियरी (Victoria O’Leary) ने साऊदी अरब के एक नागरिक से शादी की थी और उनकी एक बेटी भी हुई दोनों कॉर्क में ही रहने लगे। जब उनकी बेटी 2 साल की हुई तो एक बार पिता ने कहा कि वह बेटी को सऊदी अरब घूमने ले जाना चाहता है। बस फिर क्या था वह अपनी बेटी को लेकर चला गया और फिर कभी घर नहीं लौटा।

25


एक मां अपने बच्चों से कभी अलग नहीं रह सकती अगर कोई भी बच्चे का बुरा करे तो उसकी मां सबसे पहले उसके लिए लड़ती है लेकिन अगर बच्चों का पिता ही अपनी बीवी या उसे बच्चो की मां को धोखा दे दे तो फिर कोई क्या करें?आयरलैंड की एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ, जिसने उसे अंदर तक तोड़ कर रख दिया। एक पिता अपनी 2 साल की बेटी को विदेश घुमाने ले गया। पर फिर वो कभी घर ही नहीं लौटा। बेटी के इंतजार में मां तड़पती रही।पर उसे पाने के लिए मां को 17 का समय लग गया।


एक रिपोर्ट पर बताया जा रहा है कि आयरलैंड के कारक की विक्टोरिया ओ लियरी (Victoria O’Leary) ने साऊदी अरब के एक नागरिक से शादी की थी और उनकी एक बेटी थी। एक दिन पिता ने कहा की वह अपनी बेटी को घूमाने ले जाना चाहता है और कुछ दिनों में लौट आएगा। मगर ऐसा नहीं हुआ बेटी को हासिल करने में मां को कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी और अब कुछ हफ्तों पहले ही 17 साल बाद एक मां अपनी बेटी से मिल पाई और मां ने अपनी बेटी को हासिल कर लिया।


पिता ने ही कर लिया ‘किडनैप’!
19 साल की फातिमा 2007 में 2 साल की थी तब उसके पिता उसे अपने साथ सऊदी अरब ले गए। वहां पहुंचने के बाद उसने लौटने से इनकार कर दिया और परिवार वालों ने भी फातिमा को लौटाने से मना कर दिया। विक्टोरिया बीते 17 सालों से कई बार सऊदी अरब गई। आयरलैंड और सऊदी अरब की सरकारों के बीच बातचीत हुई। पर इसका कोई खास नतीजा नहीं निकला। पर विक्टोरिया ने हार नहीं मानी।


17 साल बाद घर लौटी बेटी
17 सालों के फासले के दौरान विक्टोरिया, फातिमा से व्हॉट्सएप और स्नैपचैट के जरिए जुड़ी रही और उसे जरूरत के वक्त पैसे भेजती रही। साल 2023 में अचानक दोनों को उम्मीद की किरण तब दिखी, जब फातिमा 18 साल की हुई और खुद ही आजाद होने के लिए कानून की मदद ली। विक्टोरिया बेटी को लेने साऊदी अरब पहुंच गई और होटल में बेटी से मिली। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया और उनके आंसू बहने लगे।मां अपने साथ बेटी को घर लेती आई, जहां लड़की के नाना-नानी ने दिल खोलकर उसका स्वागत किया।