खेती से क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी शेखर पांडे के चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर, खराब मौसम में भी प्रचार को जुट रहा समर्थकों का जत्था

अल्मोड़ा: बीडीसी क्षेत्र‌ खेती से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी शेखर पांडे का चुनाव भी जोर पकड़ने लगा है। उनके समर्थक चुनाव चिह्न कढ़ाई के साथ…

अल्मोड़ा: बीडीसी क्षेत्र‌ खेती से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी शेखर पांडे का चुनाव भी जोर पकड़ने लगा है।


उनके समर्थक चुनाव चिह्न कढ़ाई के साथ गांव-गांव घर -घर मतदाताओं सें जनसंपर्क कर रहे हैं।खराब मौसम के बावजूद समर्थकों की टीम चुनाव प्रचार में जुटी है। और 24 जुलाई को होने वाले मतदान के दिन वोट के रूप में आशीर्वाद देने की अपील कर रहे हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


प्रत्याशी शेखर पांडे ने बताया कि समूची क्षेत्र पंचायत क्षेत्र में उन्हें जनता द्वारा भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। युवाओं और महिलाओं और आम जनता द्वारा जिस तरह अपना समर्थन दिखाया है उससे साफ है कि इस सीट पर वह भारी मतों से चुनाव जीतेंगे।

शेखर एक राजनेता के बजाय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अधिक जाने जाते हैं, 2019 में भी वह यहां से बीडीसी सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।