देश को मिलने जा रही है बुलेट रफ्तार की सौगात, रेल मंत्री ने बताया कब दौड़ेगी पहली हाईस्पीड ट्रेन

भारत की पहली बुलेट ट्रेन अब बहुत जल्द पटरियों पर दौड़ने को तैयार है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुजरात के भावनगर में इसका एलान…

1200 675 24730563 thumbnail 16x9 train

भारत की पहली बुलेट ट्रेन अब बहुत जल्द पटरियों पर दौड़ने को तैयार है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुजरात के भावनगर में इसका एलान करते हुए बताया कि मुंबई से अहमदाबाद तक की दूरी अब महज दो घंटे सात मिनट में तय होगी। यह ट्रेन कुल पांच सौ आठ किलोमीटर का सफर करेगी और इसकी रफ्तार होगी तीन सौ बीस किलोमीटर प्रति घंटा।

बुलेट ट्रेन मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स से चलकर वापी सूरत आणंद वडोदरा होते हुए अहमदाबाद पहुंचेगी। रेल मंत्री ने बताया कि इस परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है और देश की पहली बुलेट ट्रेन सेवा अब शुरू होने ही वाली है।

भावनगर टर्मिनस से रेल मंत्री ने अयोध्या एक्सप्रेस रीवा पुणे एक्सप्रेस और जबलपुर रायपुर एक्सप्रेस को रवाना किया। इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहे।

सभा में मंत्री ने गुजरात की कई नई रेलवे योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोरबंदर और राजकोट के बीच नई ट्रेन चलेगी। राणावाव स्टेशन पर कोच मरम्मत के लिए एक सौ पैंतीस करोड़ की लागत से सुविधा बनेगी। पोरबंदर में रेलवे फ्लाईओवर और भावनगर के नजदीक बंदरगाह पर कंटेनर टर्मिनल भी बनाया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि पिछले ग्यारह वर्षों में देश में चौंतीस हजार किलोमीटर नई रेलवे लाइन बिछाई जा चुकी है। अब हर दिन लगभग बारह किलोमीटर की नई पटरियां तैयार हो रही हैं। देश के तेरह सौ रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास हो रहा है जो पहले कभी नहीं हुआ।

अमृत भारत ट्रेन के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अब तक आठ ट्रेनें शुरू हो चुकी हैं जिनमें वंदे भारत जैसी सुविधा है लेकिन किराया कम है। इन ट्रेनों को नई तकनीक से तैयार किया गया है और इनका अनुभव यात्रियों को पसंद आ रहा है।