चीनी और जापानी नहाते हैं शाम को जबकि भारतीय नहाते हैं सुबह,जाने नहाने का सही समय और क्या कहती है साइंस

हमने हमेशा यही सुना है कि जिसने जल्दी नहा लो उतना ही अच्छा होता है। हमारे देश में हजारों सालों से सुबह नहाने के परंपरा…

हमने हमेशा यही सुना है कि जिसने जल्दी नहा लो उतना ही अच्छा होता है। हमारे देश में हजारों सालों से सुबह नहाने के परंपरा रही है। ग्रंथ और पुराण में भी स्वास्थ्य के लिये सुबह नहाना सर्वोत्तम माना जाता है। लेकिन हमारे पड़ोसी एशियाई देश इसका उल्टा क्यों करते हैं। वह सुबह उठते हैं और फ्रेश होते हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

उसके बाद ऑफिस चले जाते हैं। जब वह शाम को या रात को लौटते हैं तो नहाते हैं। वह कहते हैं कि शाम या रात में नहाना सही होता है। दुनिया भर में नहाने की परंपरा अलग-अलग है ये नहाने का समय भी बंटा है। वैसे अमेरिकी और यूरोपीयन भी सुबह ही नहाते हैं लेकिन एशियाई मुल्क ही क्यों इसे अलग तरह से करते हैं. विज्ञान किस नहाने को बेहतर मानता है।

जापान, कोरिया और चीन में तो रात में नहाने की आदत आज से हमेशा से रही है यानि प्राचीन समय से। वहां माना जाता है कि रात का स्नान दिन के दौरान शरीर पर आ गए विषाक्त पदार्थों और गंदगी से छुटकारा पाने में मदद करता है, शरीर को भी रिलैक्स करता है।

कोरिया में भी लोग दिन भर जमकर काम करते हैं और शाम को नहाते हैं। शरीर को रिलैक्स करने के लिए और बेहतर नींद के लिए वह रात को नहाना पसंद करते हैं। हालांकि संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप और कनाडा जैसे पश्चिमी संस्कृतियों वाले शहर में सुबह नहाना अच्छा समझा जाता है।

चीनी लोग रात में नहाते हैं

चीनी संस्कृति में रात में स्नान करना दैनिक स्वच्छता का जरूरी हिस्सा माना जाता है। वहां माना जाता है कि ये रात का स्नान दिन में बाहरी दुनिया में निकलने पर मिली तमाम नकारात्मक शक्तियों के साथ तनाव को दूर करता है। साथ ही शरीर को तरोताजा करके रात में आरामदायक नींद भी।

वैसे चीन की जलवायु अधिक आर्द्र और उष्णकटिबंधीय होती है। इस वजह से वहां लोगों को बहुत अधिक पसीना आता है। इससे त्वचा पर बैक्टीरिया आ सकते हैं। नहाने से न केवल शरीर को साफ रखने में मदद मिलती है बल्कि संक्रमण को फैलने से रोकने में भी मदद मिलती है।

स्वच्छता के फायदे के अलावा सोने से पहले स्नान करने अच्छे दिन की शुरुआत करने जैसा भी होता है और रात भर आराम करने से इंसान तनाव मुक्त हो जाता है। जापानी मानते हैं कि सोने से पहले नहाना तन और मन दोनों को शुद्ध करता है।

इसकी एक वजह उनकी कार्य संस्कृति से संबंधित है। कई जापानी श्रमिकों के दिन लंबे और तनावपूर्ण होते हैं, वे अक्सर शाम तक अच्छा काम करते हैं। सोने से पहले नहाना शरीर को यह संकेत देने का एक तरीका है कि काम खत्म हो गया है और आराम करने का समय आ गया है। यह तनाव को कम करने और मानसिक और शारीरिक विश्राम को बढ़ावा देने में मदद करता है, जिससे सो जाना आसान हो जाता है।

पहले जापानी लोग रात में ये सारे इंतजाम करके गर्म स्नान का आनंद लेते हैं। अब उसकी जगह बाथटब ने ले ली है।

हालांकि कुछ लोग सुबह के वजह रात में स्नान करना पसंद करते हैं रात में नहाने से शरीर और दिमाग शांत रहता है और अच्छी नींद भी आती है गर्म पानी से मांसपेशियां को आराम मिलता है।

  • रात का स्नान पसीने या गंदगी को धोता है
  • गर्म और आर्द्र जलवायु में रहने वालों को ज्यादा पसीना आता है
  • रात में स्नान करने से बिस्तर की चादरों में पहुंचने वाला तेल और गंदगी की मात्रा कम हो सकती है
  • रात में नहाना त्वचा के स्वास्थ्य को भी बेहतर रखता है

सुबह नहाने के फायदे

  • दिन को ऊर्जा देता है
  • रातभर की खुमारी को दूर करके ताजगी का अहसास दिलाता है
  • व्यक्ति ज्यादा अधिक फुर्तीला महसूस करता है
  • जिन लोगों को रात में सोते समय ज्यादा पसीना आता है, उनके लिए सुबह का स्नान जरूरी है

साइंस क्या कहती है

वैसे साइंस और एक्सपर्ट रात के नहाने को बेहतर मानते हैं दिन भर की दौड़ भाग के बाद नहाने से शरीर दर्द ताजा हो जाता है और थकान भी मिनट में गायब हो जाती है। नींद भी अच्छी आती है यही कारण है कि लोग सुबह नहाने के अलावा रात में भी नहाते हैं। रिसर्च में पाया गया रात में गर्म पानी से नहाने से नींद अच्छी आती है।

तो रात में नहाइए या सुबह दोनों के फायदे हैं। सुबह नहाते हैं तो दिन के कामों में फुर्ती महसूस करते हैं और रात में नहाने पर दिनभर की थकान भी उतरती है, शरीर रिलैक्स होता है. रात में नींद अच्छी आती हैं। तो क्या ही बेहतर हो कि सुबह और रात दोनों में नहा लिया जाए।