Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अनियंत्रित होकर खाई की ओर लटकी कार, चालक गिरा नदी में लापता

बदरीनाथ हाईवे पर बिरही चाड़े पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई की तरफ लटक गई। इस दौरान वाहन चालक खाई में गिर गया।…

बदरीनाथ हाईवे पर बिरही चाड़े पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई की तरफ लटक गई। इस दौरान वाहन चालक खाई में गिर गया। देर रात ही स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ एनडीआरएफ को दी, लेकिन अंधेरा होने के चलते रात में रेस्क्यू नहीं किया जा सका।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि शुक्रवार को देर रात करीब दो बजे बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा कर लौट रहे पति-पत्नी महाराष्ट्र निवासी अनूप और तृप्ति की कार बिरही चाड़े के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से खाई की ओर लटक गई। इस दौरान चालक अनूप की तरफ़ से गाड़ी का दरवाजा खुलने से अनूप अंधेरा होने की वजह से अलकनंदा नदी में जा गिरा। अनूप की पत्नी तृप्ति गाड़ी में ही सुरक्षित हैं।

घटना की सूचना मिलने पर चमोली कोतवाली से पुलिस व एसडीआरएफ़ द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। चालक की पत्नी तृप्ति को गाड़ी से बाहर निकाला गया और वाहन चालक अनूप का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया हैं। सुबह नौ बजे बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा अनूप की तैनाती के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।