shishu-mandir

वो अभिनेत्री, जिसने कभी नहीं की दुनिया की परवाह

Newsdesk Uttranews
4 Min Read
Screenshot-5

0b57bcc78d63204c37b4cd6793f38e7c

new-modern
gyan-vigyan

सिमी गरेवाल का जन्म 17 अक्टूबर 1947 को हुआ था। लुधियाना में जन्मीं सिमी का पालन-पोषण इंग्लैंड में हुआ और उनकी पढ़ाई-लिखाई न्यूलैंड हाउस स्कूल से हुई। सिमी ने पांच साल की उम्र में आवारा फिल्म देखी थी, इसके बाद से ही उनके भीतर सिनेमा को लेकर एक अलग जुनून छा गया और ये जुनून आज भी बरकरार है। सिमी को ‘द लेडी इन व्हाइट’ कहा जाता है। 

सिमी अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही में मेगन मर्केल पर दिया उनका बयान काफी चर्चा में था। सिमी उन अभिनेत्रियों में से हैं जिनपर समय के साथ उम्र का असर बहुत ही कम देखने को मिला। वह आज भी उतनी ही खूबसूरत नजर आती हैं जितनी पहले नजर आती थीं।

सिमी को फिल्मों में आने के लिए सबसे पहले रोकने वालों में उनके माता पिता थे। वे नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी एक्टिंग में जाए लेकिन सिमी थीं की मानने को तैयार ही नहीं। कई दिनों की भूख हड़ताल के बाद उनके परिवारवाले इस बात को मानने को तैयार हुए। इसके बाद वो भारत आ गईं। अंग्रेजी अच्छी होने कारण ही सिमी को ‘टार्जन गोज टू इंडिया’ फिल्म में एक रोल ऑफर हुआ। उस समय सिमी महज 15 साल की थीं। फिरोज खान के साथ 1962 में सिमी गरेवाल की ये डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस अच्छी थी जिस कारण उन्हें 60-70 के दशक में कई हिंदी फिल्मों में काम करने का मौका मिला।

अपने फिल्मी करियर के दौरान सिमी ने कई ऐसे बोल्ड सीन दिए जिन्होंने हर तरफ सनसनी मचा दी थी। वे उस दौर की सबसे बोल्ड अभिनेत्री थीं। 1970 में आई राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ ने सिमी की किस्मत बदल दी। फिल्म में सिमी का रोल इतना लंबा तो नहीं था लेकिन वो कहानी के आधार बिंदु पर घूमती थीं। खेत में कपड़े बदलने का उनका सीन हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित बोल्ड दृश्यों में से एक माना जाता है।

सिमी सेट पर देर से आने के लिए मशहूर थीं लेकिन उनका दिया एक शॉट भी लोगों को अपनी तरफ खींचता था। सिमी ने राज कपूर और सत्यजीत रे जैसे शानदार निर्देशकों के साथ काम किया वो इसे अपना सौभाग्य मानती हैं। सिमी ने 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, 100 से ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किए।

सिमी को ‘दो बंधन’, ‘साथी, ‘मेरा नाम जोकर’ और विवादित फिल्म ‘सिद्धार्थ’ के लिए याद किया जाता है। फिल्म ‘कर्ज’ में नेगेटिव रोल में सिमी गरेवाल सबकी नजर में आ गईं। फिल्मों के अलावा सिमी अपने चैट शो ‘रोंदेवू विथ सिमी गरेवाल’ के लिए भी मशहूर हैं। उन्होंने कई बड़े सितारों को अपने सवालों के जाल में फंसाया। एक बार बात जो उन्हें खास बनाती है वो ये है कि वह हमेशा सफेद रंग के कपड़े ही पहनती हैं। 
1980 की शुरुआत में सिमी अभिनय के अलावा कुछ हटकर करना चाहती थीं तो इन्होंने लेखन और निर्देशन के क्षेत्र में काम करना शुरू किया। इन्होंने अपनी खुद की प्रोडक्शन कपंनी ‘सिगा आर्ट इंटरनेशनल’ बनाई। जिसमें इन्होंने दूरदर्शन के लिए एक टीवी सीरिज ‘इट्स वूमेन वर्ल्ड’ का निर्दशन, निर्माण और लेखन का कार्यभार संभाला। इसके अलावा सिमी ने एक हिंदी फीचर फिल्म ‘रूखसत’ का लेखन और निर्देशन किया। 
सिमी स्टार प्लस के टॉक शो ‘इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल’ की होस्ट बनीं जिसमें वो बॉलीवुड, बिजनेसमैन, क्रिकेटर्स और मीडिया के नामी लोगों का इंटरव्यू लेती थीं। सिमी ने बीबीसी के डॉक्यू ड्रामा ‘महाराजास’ के लिए भी काम किया।