रील के लिए नदी में उतार दी थार,अचानक बढ़ा जलस्तर तो हलक में आई जान

हरिद्वार। सोशल मीडिया पर रील बनाने और लोकप्रिय होने का भूत युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसके लिए लोग अपनी जान जोखिम में…

thar-stuck-in-ganga-river-during-reel-stunt-police-seized-vehicle

हरिद्वार। सोशल मीडिया पर रील बनाने और लोकप्रिय होने का भूत युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसके लिए लोग अपनी जान जोखिम में डालने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक बेहद लापरवाही भरा मामला हरिद्वार के बजरीवाला क्षेत्र से सामने आया है, जहां कुछ युवक सोशल मीडिया पर रील बनाने और स्टंट करने के चक्कर में अपने थार वाहन को गंगा नदी के तेज बहाव के बीच ले गए।

25
26


यह मामला हरिद्वार के बजरीवाला क्षेत्र का है जहां कुछ युवक अपनी थार गाड़ी लेकर गंगा नदी के किनारे पहुंच गए, फिर थार को नदी में उतारकर स्टंट करते हुए वीडियो बनाने लगे इसी दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के कारण गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया और कार सवार युवकों की जान आफत में फंस और कार सवारों में अफरा-तफरी मच गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ये स्थानीय युवक अपनी थार गाड़ी का वीडियो बनाने के लिए गंगा के किनारे पहुंचे थे। वे पानी के बीचों-बीच गाड़ी को दौड़ा ही रहे थे कि तभी अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया। युवकों ने आनन-फानन में गाड़ी को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण थार नदी के बीच में ही फंस गई। यह देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। संकट बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाई और सबसे पहले गाड़ी को रस्सी से बांधकर बहने से रोका।


पुलिस ने क्रेन बुलाकर निकाली गाड़ी, थार को किया सीज
घटना की जानकारी मिलते ही कनखल थाना के एसएसआई अनुज सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लेने के बाद मौके पर क्रेन बुलाई गई और भारी मशक्कत के बाद थार गाड़ी को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। इस पूरे वाकये को वहां खड़े लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। पुलिस ने इसे गंभीर लापरवाही और जान जोखिम में डालने का कृत्य मानते हुए थार गाड़ी को मौके पर ही सीज कर दिया है। साथ ही स्टंटबाज़ युवकों को भविष्य में ऐसी जानलेवा हरकत न करने की सख्त हिदायत दी है।


बरसात में नदी में वाहन ले जाना कानूनन जुर्म: सीओ सिटी
सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ युवकों द्वारा गंगा नदी में थार उतारकर रील बनाई जा रही थी, तभी अचानक जलस्तर बढ़ने से उनका वाहन वहां फंस गया।बताया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गाड़ी को सीज कर दिया।

Leave a Reply