पुरानी पेंशन के लिए दिल्ली में सत्याग्रह करेंगे शिक्षक, आयोजन की तैयारी पर हुई चर्चा

Teachers will conduct Satyagraha in Delhi for old pension, discussion on preparation for organizing

teacher meeting

उत्तरा न्यूज अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन बहाली मंच ब्लॉक ईकाई धौलादेवी की बैठक टी आर सी दन्या में सम्पन्न हुई। बैठक में दिल्ली में आयोजित किये जा रहे पेंशन सत्याग्रह की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि अधिकाधिक संख्या में दिल्ली में आयोजित पेंशन सत्याग्रह में ब्लॉक से प्रतिभाग किया जाएगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

सदस्यों से कहा गया कि पेंशन सत्याग्रह में प्रतिभाग करने हेतु संगठन के सदस्यों को आने जाने का व्यय प्रदान किया जाएगा। अतः सभी प्रतिभागी सदस्य 8 नवंबर तक अपने नाम ब्लॉक कार्यकारिणी को उपलब्ध करा दें। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि जिन प्रतिभागी सदस्यों के नाम ब्लॉक कार्यकारिणी को प्राप्त होंगे उन्ही सदस्यों को आने जाने का व्यय प्रदान किया जाएगा।


बैठक में ब्लॉक संयोजक राजू मेहरा, ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र रावत, ब्लॉक मंत्री नितेश कांडपाल, महिला उपाध्यक्ष राधा लसपाल , ब्लॉक कोषाध्यक्ष खुशाल सिंह मेहर, कविता जोशी, त्रिभुवन बिष्ट, आनंद बल्लभ पांडेय,महिपाल आर्या , ललित जोशी, अखिलेश नेगी, प्रकाश डोरबी आदि लोग उपस्थित थे।