31 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए शिक्षक उमेद मनराल , साथियों ने दी भावभीनी विदाई

email image link धौलछीना , प्राथमिक विद्यालय धौलछीना के वरिष्ठ शिक्षक उमेद मनराल के 31 वर्षों की सराहनीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय…

Screenshot 2026 04 02 09 07 29 28 7352322957d4404136654ef4adb64504

धौलछीना , प्राथमिक विद्यालय धौलछीना के वरिष्ठ शिक्षक उमेद मनराल के 31 वर्षों की सराहनीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
अपने लंबे कार्यकाल में उमेद मनराल ने करीब 26 वर्षों तक प्राथमिक विद्यालय धौलछीना में सेवाएं दीं।


उनके मार्गदर्शन में विद्यालय ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। उनके कार्यकाल के दौरान विद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की, जिससे क्षेत्र में शिक्षा का स्तर ऊंचा हुआ।

साथ ही विद्यालय को सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि अल्मोड़ा के पूर्व जिलाधिकारी सबिन बंसल ने भी अपने कार्यकाल के दौरान विद्यालय पहुंचकर उमेद मनराल को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया था।


व्यापार मंडल अध्यक्ष दरवान सिंह रावत और पूर्व ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष चंद्र सिंह मेहरा ने उमेद मनराल के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है और उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।


कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला ने की उन्होंने कहा की उमेद मनराल सेवानिवृत्ति जरूर हुए हैं पर सेवा के दायित्व से नहीं। इनकी मार्गदर्शन की हमें हमेशा आवश्यकता रहेगी।

इस दौरान ब्लॉक समन्वयक हरीश ढैला, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर बनकोटी, गोविंद जोशी, उर्मिला हयांकी, नंदन सिंह कार्की, मेहताब अंसारी, नीति खेतवाल, मोहन बिष्ट, दीपिका चम्याल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


समारोह के अंत में सभी ने उमेद मनराल के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। उमेद मनराल एक उम्दा कलाकार भी हैं रामलीला मंचन के दौरान उनकी ‌सहभागिता और रावण पात्र के उनके जीवंत अभिनय को भी खूब सराहा जाता है।

Leave a Reply