shishu-mandir

चुनाव आते ही याद आयी टनकपुर बागेश्वर रेल लाईन, चार बार सर्वे के बाद अब फाइनल सर्वे के नाम पर लोगों को लुभाने की कोशिश

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

ठंडे बस्ते में पड़ी टनकपुर-बागेश्वर रेल लाईन एक बार फिर चर्चाओं में है। लोगों का आरोप है कि चार बार सर्वे होने के बाद अब फाइनल सर्वे के नाम पर लोगों को लुभाने की कोशिश की जा रही हैं।

saraswati-bal-vidya-niketan


रेल मंत्रालय ने टनकपुर-बागेश्वर नई ब्राडगेज रेल लाईन  के फाईनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दी है जबकि इससे पूर्व फरवरी 2020 में एक प्रश्न के जबाब में रेल मंत्रालय इसे अलाभकारी परियोजना बता चुका हैं।


टनकपुर-बागेश्वर नई ब्रॉडगेज रेल लाईन के फाइनल सर्वे को मंजूरी मिलने पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने आशा जताते हुए कहा कि रेल लाईन बनने से क्षेत्र में विकासात्मक गतिविधियां बढेंगी और लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।


वही यह देखने की बात होगी कि क्या यह फाइनल सर्वे कब होता है ?, और फाइनल सर्वे के बाद रेल लाईन का निर्माण शुरू हो पाता है या नही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा प्रधानमंत्री और रेल मंत्री से नई दिल्ली में भेंट के दौरान उन्होंने टनकपुर-बागेश्वर नई ब्राडगेज रेल लाईन के फाईनल लोकेशन सर्वे का अनुरोध किया था। कहा कि फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए 28.95 करोड़ रूपए की भी स्वीकृति दे दी गई है।