shishu-mandir

स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर कांग्रेस हुई लाल, सीएम का पुतला फूंका

UTTRA NEWS DESK
2 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

पिथौरागढ़ सहयोगी
जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले में लचर स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का पुतला फूंका। नगर के रोडवेज स्टेशन तिराहे पर शुक्रवार दोपहर एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।

saraswati-bal-vidya-niketan

इस दौरान हुई सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा कि जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन, बच्चों की दवाओं समेत कई प्रमुख दवा नहीं हैं, जिससे दूर दराज से आने वाले मरीज अपने अपने को ठगा हुआ पा रहे हैं।

अस्पताल में मरीजों को शौचालय के लिए पानी तक नहीं मिल रहा। रही सही कसर डॉक्टरों की कमी से इलाज न मिलने ने पूरी कर दी है। उन्होंने इस बदहाली को प्रदेश सरकार की नाकामी बताया।

कांग्रेस नेता खीमराज जोशी ने कहा कि जिला अस्पताल में नेपाल, चम्पावत व बागेश्वर आदि से भी मरीज आते हैं, लेकिन यहां की बदहाली से उनको कई गुना खर्च कर हल्द्वानी, बरेली आदि शहरों का रुख करना पड़ता हैं।

कांग्रेस नेताओं ने इस हालात को रोष जताया और सीएम का पुतला फूंका। इस अवसर पर सेवा दल के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह, मनोज पांडे, शाहबाज खान, राजेश शर्मा, बॉब कन्याल, कार्तिक समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

उत्तरा न्यूज की खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9412976939,9456732562, 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे।
आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते है। https://t.me/s/uttranews1
आप हमारे टविटर पेज से जुड़कर फीड प्राप्त कर सकते है। https://twitter.com/uttra_news?lang=en
आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/www.uttranews व न्यूज ग्रुप https://www.facebook.com/uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw