Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

आपदा (disaster) प्रभावित क्षेत्र में न आने पर सीएम का पुतला फूंका

youth congress protect against uttarakhand chief minister for not coming in disaster area of pithoragarh यूथ कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर लगाया सीमांत क्षेत्र के साथ…

youth congress protect against uttarakhand chief minister for not coming in disaster area of pithoragarh

यूथ कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर लगाया सीमांत क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप

पिथौरागढ़। सीमांत क्षेत्र में दैवीय आपदा disaster की बड़ी घटना के बावजूद इसकी अनदेखी को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय के सिल्थाम तिराहे पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला दहन किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

युकां जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर की अगुआई में युवाओं ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र ने कहा कि मुनस्यारी ब्लॉक में दर्दनाक दैवीय आपदा में अनेक लोगों की जान चली गई तथा पूरा गांव तहस नहस हो गया। सीमांत जिले के दूरस्थ ब्लॉक में इतनी बड़ी आपदा आई और प्रदेश के मुख्यमंत्री अब तक आपदा प्रभावितों से मिलने नहीं आ रहे हैं, जो कि क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार है।

जिला महासचिव प्रकाश देवली व प्रदेश सचिव करन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने एसी के कमरों तक ही सीमित हैं। वह केवल डोईवाला के विधायक ही नहीं हैं, बल्कि पूरे उत्तराखंड के मुखिया हैं और पिथौरागढ़ जिला भी इसी प्रदेश का हिस्सा है। यूथ कांग्रेस ने मांग की है कि मुख्यमंत्री जल्द ही आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करें। वहां के लोगों की समस्याओं को दूर करें व मृतकों के परिजनों को मुआवजा दें।

यूथ कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना ही पहाड़ की पीड़ाओं को दूर करने को लेकर की गई थी और जब पहाड़ में आपदा आ रही है तो पहाड़ के मुखिया ही पहाड़ की सुध नहीं ले रहे हैं। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी मुख्यमंत्री का आपदाग्रस्त क्षेत्र में न पहुंचना भाजपा की पहाड़ व सीमांत विरोधी नीतियों को दर्शाता है। इस व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन में संतोष गोस्वामी, कमल सूंठा, प्रदीप महर, आनंद धामी, शिवम पंत, शुभम जोशी, हरीश जोशी, पारस सिंह, पवन धोनी, देवेंद्र लोहिया, राकेश सौन, हरीश खनका, भुवन जोशी, रेहान अंसारी, योगेश सौन, मनोज साही, सागर भंडारी आदि शामिल थे।