Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Job- महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ICDS उत्तराखंड में सुपरवाईजर के 110 पदों पर करें आवेदन

supervisor post in ICDS Uttarakhand देहरादून। निदेशालय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ICDS देहरादून उत्तराखंड द्वारा सीधी भर्ती द्वारा सुपरवाइजरों के 110 पदों पर…

supervisor post in ICDS Uttarakhand

देहरादून। निदेशालय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ICDS देहरादून उत्तराखंड द्वारा सीधी भर्ती द्वारा सुपरवाइजरों के 110 पदों पर 12 अगस्त 2020 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25
uru advt

सुपरवाईजर के इन पदों पर आवेदन हेतु ऐसी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती ही योग्य हैं जिनकी आयु 45 वर्ष से अधिक ना हो तथा जिन्होंने भर्ती वर्ष के प्रथम दिवस (1 जुलाई 2020) को आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के मानदेय पर 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली हो। शैक्षिक योग्यता न्यूनतम हाईस्कूल उत्तीर्ण होना भी अनिवार्य है।

kitm add 1

जारी विज्ञापन के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ती से सुपरवाइजर के पद पर चयन हेतु जारी शासनादेशों के अनुसार विभाग द्वारा गठित चयन समिति के माध्यम से सुपरवाइजर पदों पर चयन प्रक्रिया संपादित की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

विभाग की आधिकारिक वेबसाइट click here to go on official website of ICDS पर उपलब्ध प्रारूप में आवश्यक प्रमाण पत्रों की प्रति संलग्न कर इन पदों हेतु आवेदन किया जा सकता है।