Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

सुनील शेट्टी ने पहलगाम हमले पर जताया गुस्सा, कहा अगली छुट्टियां कश्मीर में मनाएंगे, आतंकियों को डर नहीं दिखाएंगे

देश में इन दिनों जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर गुस्से और गम का माहौल है। इस हमले में 26 निर्दोष भारतीयों…

देश में इन दिनों जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर गुस्से और गम का माहौल है। इस हमले में 26 निर्दोष भारतीयों की जान चली गई, जिसे लेकर पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश है। सरकार ने भी पाकिस्तान को लेकर कड़े कदम उठाए हैं और सिंधु नदी का पानी रोकने का फैसला लिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इस बीच बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने भी अपना गुस्सा जाहिर करते हुए एक खास अपील की है। सुनील शेट्टी ने कहा कि हमें अब डरने की नहीं, डटकर खड़े होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगली छुट्टी कश्मीर में ही मनानी चाहिए ताकि दुनिया को दिखे कि आतंकियों की धमकी से हिंदुस्तानी डरते नहीं हैं। सुनील का कहना है कि कश्मीर भारत का था, है और हमेशा रहेगा।

मुंबई में हुए लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह में शिरकत करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि इस वक्त देश को एकजुट रहने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नफरत फैलाने वाली बातों से बचना चाहिए और मानवता की सेवा को सबसे ऊपर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का समय नफरत नहीं बल्कि एकता दिखाने का है।

सुनील शेट्टी ने साफ कहा कि एक भारतीय के नाते हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम कश्मीर जाएं, वहां घूमें और आतंकियों को ये दिखाएं कि हमें डर नहीं लगता। उन्होंने खुद भी कहा कि वह कश्मीर जाने के लिए तैयार हैं और शूटिंग के लिए भी वहां जाएंगे।

अगर उनके काम की बात करें तो सुनील शेट्टी हाल ही में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म ‘नादानियां’ में नजर आए थे। अब वह ‘वेलकम 3’, ‘केसरी वीर’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ जैसी फिल्मों में भी दिखाई देने वाले हैं।