रामनगर की पिंकी बनी जनपद चैंपियन।

रामनगर संवाददाता। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित भीमताल में आजोजित जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रामनगर ब्लाक के शहीद विश्व बंधु जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय यशवंत…

रामनगर संवाददाता।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित भीमताल में आजोजित जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रामनगर ब्लाक के शहीद विश्व बंधु जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय यशवंत नगर की छात्रा पिंकी कक्षा 7 ने तीन स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया । पिंकी ने लंबी कूद, चक्का व गोला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया विद्यालय के शिक्षक जितेंद्र पाल सिंह के द्वारा उन्हें प्रशिक्षित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक आलोक गुसाई ,प्रधानाध्यापक महिपाल सिंह रावत, गिरीश चंद जोशी, भीम सिंह रावत, सूर्य प्रकाश ध्यानी ,विनोद सिंह ने पिंकी की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया आलोक गुसाई जी ने पिंकी के उज्जवल भविष्य की कामना की है रामनगर की उप खंड शिक्षा अधिकारी बंदना रौतेला एवम प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी ने पिंकी के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय एवं छात्रा को बधाई दी ।