परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने गटका जहर (ate poison )

The student ate poison after failing the exam कालाढूंगी से शाकिर हुसैन कालाढुंगी। बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने जहर खाकर जान देने…

The student ate poison after failing the exam


कालाढूंगी से शाकिर हुसैन

कालाढुंगी। बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। घटना कालाढूंगी के पास बजनियाहल्दू की है जहां हाईस्कूल की परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने जहर गटक (ate poison) लिया। बालिका कोटाबाग ब्लॉक के पतलिया, रोकड़ गांव की रहने वाली है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जानकारी के मुताबिक राजकीय इंटर कॉलेज बजूनियाहल्दू की कक्षा 10 की छात्रा तनुजा पुत्री परमानन्द ने इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। और आज उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने पर जब उसने रिजल्ट देखा तो वह फेल हो गई थी। इस​के बाद फेल होने से दुखी होकर बालिका ने जहर गटक लिया।

बालिका के जहर गटकने का पता चलते ही उसके पिता उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग लेकर आए। इलाज कर रहे डॉक्टर सलीम अंसारी ने वहां प्राथमिक उपचार किया। बालिका की स्थिति खराब होने पर उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया गया। बालिका की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

कृपया हमारे यूटयूब चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw