shishu-mandir

Almora- सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री इंडिया का दिया संदेश

editor1
2 Min Read

अल्मोड़ा। नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा (यूवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वधान में स्वच्छ भारत 2.0 कार्यक्रम जो की 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर महीने भर तक चलने वाले कार्यक्रम के अंतर्गत आज नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा यूवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी के निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा के राष्ट्रीय स्वयं सेवक चंदन सिंह,भावना मठपाल द्वारा राजकीय महाविद्यालय स्याल्दे में स्वच्छ भारत 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं द्वारा प्लास्टिक का उपयोग न करने की सपद ली और महाविधालय के छात्र छात्राओं व अध्यापक अध्यापिका द्वारा सामूहिक रूप से श्रम दान करते हुए स्वच्छ भारत का संदेश देते हुए महाविद्यालय के आस पास से प्लास्टिक एकत्रित करके उसको डिस्पोज किया गया।

new-modern
gyan-vigyan

इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा के राष्ट्रीय स्वयं सेवक चंदन सिंह द्वारा बताया गया की प्लास्टिक का उपयोग करके पर्यावरण दूषित होता हैं हम सभी का कर्तव्य बनता हैं की हमारा पर्यावरण और वातावरण स्वच्छ रहे। अगर हमने ध्यान नही दिया तो कई गुना प्लास्टिक कचरा धरती पर जमा हो जाएगा जो न केवल पर्यावरण संकट उत्पन करेगा बल्कि मानव अस्तित्व को भी खतरे में डाल देगा। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डी0सी पंथ अध्यापक डॉ खान एन0एस0एस से ममता गार्ड, और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

saraswati-bal-vidya-niketan