Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

राज्य आंदोलनकारी आश्रितों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कहा आवेदन के तीन साल बाद भी पैंशन नहीं मिली

अल्मोड़ा:: गुरुवार को राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात कर राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं से अवगत कराया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।…


अल्मोड़ा:: गुरुवार को राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात कर राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं से अवगत कराया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


मुख्य विकास अधिकारी से मिलने आई राज्य आंदोलनकारियों की आश्रित महिलाओं ने कहा कि उन्होंने तीन वर्ष पूर्व जिला कार्यालय में पैंशन हेतु आवेदन दिये थे किन्तु आज तक उन्हें पैंशन नहीं मिली है। आंदोलनकारियों ने कहा कि उन्हें भरण पोषण हेतु सम्मान जनक पैंशन दी जाये।


इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों ने मनिआगर नगरखान मोटर मार्ग में पुनः डामरी करण करने,नगरखान -तुरीनौला ,गिरचोला – दौला, नगरखान -भेटा डांगी लिंक मार्गों का निर्माण करने की भी मांग की, ज्ञापन में राजकीय इंटर कालेज नगरखान के भवन निर्माण की भी मांग की गयी है।


नगरखान क्षेत्र में पेयजल की समस्या को देखते हुए चनोली ग्राम समूह पेयजल योजना में जलापूर्ति बढ़ाने के उपाय करने तथा मौनी, डालाकोट, गिरचोला में हेंड पंप लगाने की भी मांग ज्ञापन में की गयी है । आन्दोलनकारियों क्षेत्र में एक पशु चिकित्सालय खोलने की भी मांग की।


शिष्टमंडल में ब्रह्मा नन्द डालाकोटी,दौलत सिंह बगड्वाल, शिवराज बनौला, गोविन्द राम, गिरीश जोशी,देवकी देवी,आनन्दी देवी,बचुली देवी,तारा देवी, मुन्नी देवी,सुंदर सिंह , सुरेन्द्र सिंह,आदि मौजूद रहे।