एसएसपी जनता दरबार: युवती ने पुलिसकर्मी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, जांच के आदेश

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के जनता दरबार में आईटीआई थाना क्षेत्र की एक युवती ने नैनीताल में तैनात एक पुलिसकर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म…

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के जनता दरबार में आईटीआई थाना क्षेत्र की एक युवती ने नैनीताल में तैनात एक पुलिसकर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। युवती ने इस संबंध में शिकायती पत्र सौंपा, जिसके बाद एसएसपी ने एसपी अभय सिंह को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

मंगलवार को मुरादाबाद रोड स्थित डिज़ाइन सेंटर में एसएसपी कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया गया, जहां एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान कुल 25 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनके निस्तारण के लिए कोतवाली और थाना प्रभारियों को जांच के आदेश दिए गए। जनता दरबार में सीओ दीपक कुमार