ssju अल्मोड़ा का पहला दीक्षांत समारोह 18 जून को

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा (ssju) के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। विश्वविद्यालय कापहला दीक्षांत समारोह आगामी 18 जून…

ssju-1st-convocation-to-be-held-on-june-18
Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा (ssju) के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। विश्वविद्यालय कापहला दीक्षांत समारोह आगामी 18 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। गुरुवार 21 मई 2026 को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता में इस गौरवशाली आयोजन की तिथि और रूपरेखा से जुड़ी कई अहम जानकारियां साझा की गईं।

25

विश्वविद्यालय (ssju)के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति की स्वीकृति और निर्देशों के अनुपालन में आगामी 18 जून को पहला दीक्षांत समारोह संपन्न होगा। कुलपति प्रो. बिष्ट ने विशेष रूप से रेखांकित किया कि महामहिम कुलाधिपति ने निर्देशित किया है कि इस ऐतिहासिक प्रथम दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक लोककला, गौरवशाली इतिहास, पुरातत्व और देवभूमि के आध्यात्म की जीवंत झलक दिखाई देनी चाहिए।

प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने बताया इससे उपाधि प्राप्त करने वाले युवा अपनी अमूल्य धरोहरों से जुड़ेंगे और जीवन में गर्व का अनुभव कर सकेंगे। कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह को लेकर गठित की गईं सभी आंतरिक कमेटियां (समितियां) युद्ध स्तर पर अपनी तैयारियां कर रही हैं।

परिसर के मुख्य ऑडिटोरियम का नाम अब होगा ‘स्वामी विवेकानंद सभागार’

पत्रकार वार्ता के दौरान कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने एक और बड़ी व ऐतिहासिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि सोबन सिंह जीना परिसर के शिक्षा संकाय के समीप नवनिर्मित मुख्य ऑडिटोरियम का नाम अब युगपुरुष स्वामी विवेकानंद के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया है। इस घोषणा के साथ ही यह भी तय हो गया है कि विश्वविद्यालय का यह प्रथम दीक्षांत समारोह अब एसएसजे परिसर के इसी नवनामित ‘स्वामी विवेकानंद सभागार’ में बेहद भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। कुलपति ने कहा कि यह विश्वविद्यालय केवल विद्यार्थियों और शिक्षकों का नहीं, बल्कि इस पूरे परिधि क्षेत्र के जनमानस से जुड़ा है, जिसे शोध और अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट बनाने का निरंतर प्रयास चल रहा है।

इससे पूर्व, पत्रकार वार्ता की शुरुआत में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी पत्रकार बंधुओं का आत्मीय स्वागत किया। प्रेस वार्ता में विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह, डीन अकेडेमिक प्रो. अनिल कुमार यादव, क्रीड़ा अधिकारी लियाकत अली, डॉ. चंद्रप्रकाश फुलोरिया, विपिन जोशी, देवेंद्र सिंह पोखरिया, मीडिया प्रभारी डॉ. ललित चंद्र जोशी, छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल, छात्र प्रतिनिधि रोहित कुमल्टा, आशीष जोशी, गोविंद मेर और ईश्वर सिंह सहित कई प्राध्यापक, अधिकारी एवं छात्र संघ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तराखंड की अन्य मुख्य खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply