मध्य प्रदेश के मंदसौर और यूपी के गोंडा जिले के भाजपा नेताओं के बाद अब प्रयागराज के समाजवादी पार्टी नेता का एक वीडियो जब तक वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अश्लील हरकतें करते हुए दिखाई दे रहे हैं। युवती शराब की बोतल हाथ में पकड़े दिख रही है। वह बेड पर सपा नेता की गोद में बैठी है। वीडियो में दिख रहा सपा नेता रामसागर उर्फ मुखिया यादव बताया जा रहा है।
दोनों के बीच अशोभनीय गतिविधियां होती दिख रही हैं। यह वीडियो कैमरे के अंदर का है जिसमें महिला और नेता बेड पर लेटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि डांस की मस्ती के द्वारा ये वीडियो बनाया गया। वीडियो में जो सपा नेता नजर आ रहे हैं वह प्रयागराज के वरिष्ठ सपा नेता है और कई बार के सांसद के काफी करीबी बताए जा रहे हैं।
45 साल के रामसागर उर्फ़ मुखिया यादव 2024 में सिरसा साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष थे। वीडियो में जो सपा नेता नजर आ रहे हैं। उनके खिलाफ प्रयागराज के मेजा थाने में कई मामले भी दर्ज हैं। वीडियो में सामने आने के बाद डीसीपी यमुना नगर विवेक चंद्र यादव ने मामले में मेजा थाने में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है।
बता दें कि दो दिन पहले मैनपुरी में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के बेटे के करीब 130 वीडियो वायरल हुए थे। इनमें वह एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करता दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद युवक की पत्नी ने थाने में शिकायत की है। उसने बताया- मेरे पति का एक महिला के साथ अवैध संबंध है। वो उसके साथ अश्लील हरकतें करते हैं। वीडियो बनाकर मुझे दिखाते हैं। कहते हैं कि तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगी। मेरी मां भाजपा की बड़ी नेता हैं। शादी के बाद से ही मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला नेता के बेटे के जो वीडियो सामने आए हैं, वो शहर के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट में बनाए गए हैं। वीडियो में दिख रही महिला भी शहर की रहने वाली है, जिसने अपने पति को छोड़ दिया है। घटना के बाद महिला नेता का फोन बंद है।
SP Leader Viral Video: सपा नेता युवती की गोद में बैठकर करते दिखे गंदी हरकतें, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग
मध्य प्रदेश के मंदसौर और यूपी के गोंडा जिले के भाजपा नेताओं के बाद अब प्रयागराज के समाजवादी पार्टी नेता का एक वीडियो जब तक…
