अल्मोड़ा:सोनिया गांधी(soniya gandhi) पर मुकदमा दर्ज करने से नाराज कांग्रेस ने धरना देकर जताया विरोध

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

Congress expresses protest over Congress president Sonia gandhi case…

new-modern

अल्मोड़ा: कांग्रेस की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी(soniya gandhi) पर मुकदमा दर्ज करने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना कर अपना विरोध जताया।

con 1

कांग्रेस की ओर से यह कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय में किया गया जबकि कई कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में ही विरोध स्वरूप धरना दिया।


इस मौके पर जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि विश्व के लोकतांत्रिक देशों में से एक भारतवर्ष में देश की जनता की आवाज उठाने को अपराध माना जाना एक आश्चर्य से कम नहीं है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को हम सब मिलकर हरायें इसके लिए पूरा देश एकजुट होकर सहयोग कर रहा है,इस महामारी की रोकथाम हेतु पूरे देश के सम्पन्न व्यापारियों व लोगों की ओर से अपनी सामर्थ्य के अनुसार धनराशि प्रधानमंत्री एवं मा० मुख्यमंत्री को फंड में जमा की जा रही है।

देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (soniya gandhi) ने देश की सरकार से अनुरोध किया था कि उक्त धनराशि को प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करवाया जाए जिससे पारदर्शिता बनी रहे।इसके बाद केन्द्र सरकार की शह पर कर्नाटक में एफआईआर दर्ज करायी गयी है जिसका पूरे देश में कांग्रेस पार्टी घोर विरोध करती है।

इस मौके पर जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल,जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,जिला महामंत्री राधा बिष्ट, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक उपस्थित थे।