नहीं रहे सामाजिक कार्यकर्ता अजित साहनी (Social worker Ajit Sahni), कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में थे भर्ती

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

हल्द्वानी, 24 अप्रैल 2021- सामाजिक कार्यकर्ता अजित साहनी (Social worker Ajit Sahni) का निधन हो गया है। उनका कोरोना सैंपल पॉजिटिव आया था और पिछले 20 अप्रैल को उनकी तबियत बिगड़ने पर हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज भर्ती किया गया था। उनके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा था कि आज उनकी मृत्यु की सूचना आई।

new-modern

यह भी पढ़े….

सावधान रहे सुरक्षित रहे- अल्मोड़ा में शनिवार को 150 नये कोरोना (corona) पॉजिटिव केस, 47 स्थानीय

उनके असमय चले जाने से गरीब और वंचित वर्ग ने अपना एक रहनुमा खो दिया है। साहनी (Social worker Ajit Sahni) को उनके जुझारूपन को देखते हुए असरदार सरदार की उपाधि भी उनके साथियों ने दी थी।

पत्रकार रोहित जोशी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही उनकी अजित साहनी (Social worker Ajit Sahni) से फोन पर बात हुई थी और उस समय उनका स्वास्थ्य ठीक था और धीरे-धीरे वह रिकवर हो रहे थे।

यह भी पढ़े….

Uttarakhand- सुमना हादसे में 391 लेबर सेना व आईटीबीपी कैंपो में सुरक्षित: सीएम

उपपा के केन्द्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, महासचिव प्रभात ध्यानी, सामाजिक कार्यकर्ता कैसर राना, मुनीष कुमार, पत्रकार रोहित जोशी, डॉ पुष्कर सिंह बिष्ट प्रमोद जोशी, हिमांशु लटवाल, हर्षवर्धन पाण्डेय, जयप्रकाश पाण्डेय आदि ने उनके निधन को समाज के लिये एक अपूर्णीय क्षति बताया है।

यह भी पढ़े….

कोरोना (corona) का कहर: यहां 95 छात्र-छात्राओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, मचा हड़कंप

इधर पत्रकार चन्द्र शेखर जोशी, राजीव लोचन साह, चारु तिवारी, चंदन बंगारी सहित कई लोगों ने उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

उत्तरा न्यूज youtube चैनल के इस लिंक पर क्लिक करें और पाएं ताजातरीन वीडियो अपडेट

https://youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw